पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट में बुधवार को बदलाव किया और सात सीटों पर नए उम्मीदवारों की घोषणा की। हावड़ा सीट से पार्टी ने प्रणब भट्टाचार्य को अपना नया उम्मीदवार घोषित किया है।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासत तेज होती जा रही है। इसी बीच Indian National Congress ने दूसरे चरण के चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारों की सूची में बुधवार को बदलाव किया। नई सूची में कुल 8 प्रत्याशियों के नाम शामिल किए गए हैं। इनमें से 7 सीटों पर पहले घोषित उम्मीदवारों की जगह नए उम्मीदवारों को उतारा गया है, जबकि हावड़ा सीट के लिए Pranab Bhattacharya को नया उम्मीदवार घोषित किया गया है।
यह सूची कांग्रेस महासचिव K.C. Venugopal की तरफ से जारी की गई है। इस कदम का उद्देश्य पार्टी की रणनीति को मजबूत करना और चुनावी मैदान में बेहतर स्थिति बनाना बताया जा रहा है।
कांग्रेस ने किन सीटों पर बदला उम्मीदवार?
कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि केंद्रीय चुनाव समिति ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए सात सीटों पर उम्मीदवार बदलने का फैसला किया है। नई सूची में कुल आठ उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं। बदलाव की पूरी सूची इस प्रकार है:
- नाकाशिपारा: गोलाम किबरिया मंडल की जगह ताहिर एसके
- छपरा: रहीदुल मंडल की जगह आसिफ खान
- हावड़ा: प्रणब भट्टाचार्य
- मिनाखां (एससी): बरनाली नस्कर की जगह आसिफ खान
- मंदिर बाजार (एससी): कौशिक बैद्य की जगह चांद सरदार
- रैना (एससी): अनिक साहा की जगह पम्पा मलिक
- केतुग्राम: मोफिरुल कासिम की जगह एसके अबू बक्कर
- औसग्राम (एससी): निशा बराल की जगह तापस बराल
कांग्रेस ने बताया कि यह बदलाव उम्मीदवारों की रणनीतिक स्थिति, स्थानीय जनभावना और चुनावी तैयारियों को ध्यान में रखकर किया गया है।
![]()
वोटिंग की प्रक्रिया और चरण
पश्चिम बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर वोटिंग होगी, जबकि दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान होगा। चुनाव के परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे। इस बार बंगाल चुनाव में सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। राज्य में लगभग 2,400 अर्धसैनिक कंपनियों की तैनाती की गई है, जिनकी कुल संख्या लगभग 2,40,000 जवान बताई जा रही है।
इसमें महिला सुरक्षा कर्मियों की संख्या भी रिकॉर्ड स्तर पर है। करीब 20,000 महिला अर्धसैनिक जवान, यानी लगभग 200 कंपनियां, चुनाव ड्यूटी में लगाई गई हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, राज्य में मतदान केंद्रों की सुरक्षा, शांतिपूर्ण मतदान और निर्विवाद चुनाव सुनिश्चित करने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।












