कौन होगा Apple का अगला 'Tim Cook'? iPhone निर्माता कंपनी ने नए CEO की तलाश शुरू की

iPhone निर्माता Apple ने नए CEO की तलाश शुरू कर दी है। जानिए कंपनी के अगले नेतृत्व में कौन बन सकता है Tim Cook का उत्तराधिकारी और इसका संभावित असर।

दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक Apple में बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। 14 वर्षों से कंपनी के CEO टिम कुक की कमान संभालने के बाद अब संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले समय में एप्पल का नेतृत्व किसी नए चेहरों के हाथ में हो सकता है। 

Tim Cook: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक एप्पल में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। आईफोन बनाने वाली इस दिग्गज कंपनी ने अपने अगले चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) की तलाश शुरू कर दी है। यह वही पद है जिसे पिछले 14 सालों से टिम कुक संभालकर एप्पल को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं। लेकिन अब संकेत साफ हैं कि आने वाले समय में एप्पल की कमान किसी नए नेता के हाथ में जा सकती है। हालांकि, इस बदलाव के बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर कौन बनेगा एप्पल का नया CEO।

फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल ने अपने CEO उत्तराधिकारी की खोज को तेज़ कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि टिम कुक अगले साल तक पद छोड़ सकते हैं, और कंपनी यह सुनिश्चित करना चाहती है कि नेतृत्व परिवर्तन सहज और रणनीतिक रूप से हो। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि एप्पल का बोर्ड और उच्च अधिकारी हाल के महीनों में टिम कुक के इस्तीफे और नेतृत्व परिवर्तन की तैयारियों पर गहन चर्चा कर रहे हैं। हालांकि कंपनी ने इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

कौन हो सकता है नया CEO?

अभी तक सबसे चर्चित नाम जॉन टर्नस (John Ternus) का है। वे एप्पल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, हार्डवेयर इंजीनियरिंग हैं। टर्नस ने कई वर्षों तक iPhone, iPad और Mac जैसे प्रमुख प्रोजेक्ट्स में अहम भूमिका निभाई है। विशेषज्ञों का मानना है कि जॉन टर्नस एप्पल के लिए टेक्नोलॉजी-ड्रिवन नेतृत्व को आगे बढ़ाने में सक्षम हो सकते हैं। 

उनके पास इंजीनियरिंग की गहरी समझ, शांत और रणनीतिक नेतृत्व शैली, और कंपनी की कार्यप्रणाली की व्यापक जानकारी है। यदि वे CEO बनते हैं, तो यह एप्पल के लिए नई तकनीकों और प्रोडक्ट इनोवेशन का नया युग साबित हो सकता है।

क्यों जरूरी है अब बदलाव?

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टिम कुक की उम्र बढ़ना (वे अब 64 वर्ष के हैं) और लंबा कार्यकाल एप्पल के लिए नेतृत्व परिवर्तन का स्वाभाविक संकेत है। कंपनी अचानक बदलाव से बचना चाहती है और इसीलिए पहले से ही मजबूत योजना और उत्तराधिकारी रणनीति तैयार कर रही है। टिम कुक के नेतृत्व में एप्पल ने iPhone, iPad, Mac और सेवाओं के क्षेत्र में नए रिकॉर्ड बनाए हैं। कंपनी चाहती है कि उनके उत्तराधिकारी में तकनीकी समझ और नेतृत्व कौशल का सही संतुलन हो, ताकि यह सफलता जारी रह सके।

रिपोर्ट्स के अनुसार, एप्पल अपने अगले CEO का औपचारिक ऐलान जनवरी 2026 के अंत तक नहीं करेगा। इसका कारण यह है कि इसी समय कंपनी की अर्निंग्स रिपोर्ट आती है और हॉलिडे सीजन की बिक्री का डेटा सामने आता है। यह एप्पल के लिए साल का सबसे अहम समय होता है, इसलिए बोर्ड यह सुनिश्चित करना चाहता है कि नेतृत्व परिवर्तन कंपनी के वित्तीय और ऑपरेशनल प्रदर्शन पर असर न डाले।

Leave a comment