OnePlus 15 Vs iPhone 17: कौन सा स्मार्टफोन आपके लिए बेहतर विकल्प है?

भारत में OnePlus 15 और iPhone 17 का मुकाबला शुरू। बैटरी, डिस्प्ले, कैमरा और प्राइस वेरिएंट्स के आधार पर जानें कौन सा फोन आपके लिए बेहतर है।

भारत में लॉन्च हुए OnePlus 15 और iPhone 17 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन का मुकाबला शुरू हो गया है। OnePlus 15 बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट और तेज़ चार्जिंग के लिए जाना जा रहा है, जबकि iPhone 17 स्मूथ UI, बेहतर कैमरा और प्राइवेसी में बेहतर है। दोनों ही फ्लैगशिप फोन प्रीमियम स्मार्टफोन यूज़र्स के लिए बेहतरीन विकल्प हैं।

OnePlus 15 Vs iPhone 17 comparison: भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट में नया मुकाबला शुरू हो गया है, जहां OnePlus 15 और iPhone 17 सीधे टकरा रहे हैं। OnePlus 15 बड़ी 7300mAh बैटरी, 165Hz रिफ्रेश रेट और Snapdragon 8 Gen 5 Elite प्रोसेसर के साथ गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतर विकल्प पेश करता है, जबकि iPhone 17 स्मूथ iOS 26, A19 Bionic चिप और उन्नत कैमरा सेटअप के साथ प्राइवेसी और यूज़र एक्सपीरियंस पर फोकस करता है। यह तुलना खरीदारों को सही फोन चुनने में मदद करती है।

कीमत में अंतर

OnePlus 15 का बेस मॉडल (12GB RAM + 256GB स्टोरेज) 72,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 75,999 रुपये में मिलता है। यह फोन Ultra Violet, Sand Storm और Infinite Black कलर में आता है।
वहीं iPhone 17 का 256GB मॉडल 82,900 रुपये से शुरू होता है और 512GB वेरिएंट 1,02,900 रुपये में उपलब्ध है। Apple इसे White, Black, Sage और Mist Blue रंगों में पेश कर रहा है।

डिस्प्ले और प्रोसेसर

OnePlus 15 में 6.78-इंच QHD+ AMOLED डिस्प्ले है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन OxygenOS 16 पर चलता है और Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 5 Elite प्रोसेसर गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतर परफॉर्मेंस देता है।
iPhone 17 में 6.3-इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है, जिसकी रिफ्रेश रेट 1Hz से 120Hz तक बदलती रहती है। यह फोन iOS 26 पर चलता है और A19 Bionic चिप के साथ स्मूथ परफॉर्मेंस देता है।

बैटरी और चार्जिंग

OnePlus 15 में 7300mAh बैटरी दी गई है, जो 120W SuperVOOC वायर्ड और 50W वायरलेस AirVIIC चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
iPhone 17 में बैटरी क्षमता का आधिकारिक विवरण नहीं दिया गया, लेकिन यह 30 घंटे तक वीडियो और 27 घंटे तक स्ट्रीमिंग सपोर्ट का दावा करता है। फोन Qi और Qi2 वायरलेस चार्जिंग और 20–40W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

कैमरा और डिज़ाइन

OnePlus 15 में ट्रिपल कैमरा सेटअप है  50MP Sony IMX906 प्राइमरी, Samsung JN5 टेलीफोटो (3.5x ऑप्टिकल ज़ूम) और OV50D अल्ट्रावाइड सेंसर। सेल्फी के लिए 32MP सेंसर है।
iPhone 17 में 48MP प्राइमरी + 48MP अल्ट्रावाइड कैमरा है और सेल्फी कैमरा 18MP का है।
डिज़ाइन की बात करें तो OnePlus 15 बड़ा और भारी है (161.4×76.7×8.2mm, 215g), जबकि iPhone 17 छोटा और हल्का है (149.6×71.5×9.5mm, 177g)।

कौन सा फोन चुनें?

यदि आप बड़ी बैटरी, तेज़ चार्जिंग और हाई रिफ्रेश रेट चाहते हैं तो OnePlus 15 बेहतर विकल्प है। वहीं यदि स्मूथ UI, बेहतर कैमरा और प्राइवेसी आपकी प्राथमिकता है तो iPhone 17 आपके लिए सही विकल्प है। दोनों ही फ्लैगशिप फोन अपने सिस्टम में बेहतरीन परफॉर्मेंस और फीचर्स के साथ आते हैं।

Leave a comment