खुदरा महंगाई अक्टूबर में गिरकर 0.25%, उपभोक्ताओं को मिली राहत

खुदरा महंगाई अक्टूबर में गिरकर 0.25%, उपभोक्ताओं को मिली राहत

अक्टूबर 2025 में खुदरा महंगाई घटकर 0.25% पर आ गई, जो कई सालों का निचला स्तर है। GST कटौती और फूड कीमतों में नरमी के कारण CPI आधारित महंगाई भी कम हुई, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिली।

New Delhi: सरकारी आंकड़ों के अनुसार, खुदरा महंगाई (Retail Inflation) अक्टूबर, 2025 में घटकर 0.25% पर आ गई है। यह कई साल का निचला स्तर है। विशेषज्ञों का कहना है कि महंगाई में यह गिरावट मुख्य रूप से GST कटौती और सब्जियों एवं फलों की कीमतों में नरमी के कारण हुई है।

CPI आधारित महंगाई में भी गिरावट

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में खुदरा महंगाई 1.44% थी, जबकि अक्टूबर 2024 में यह 6.21% रही थी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने बताया कि अक्टूबर 2025 में फूड इंफ्लेशन (Food Inflation) शून्य से नीचे आकर -5.02% पर पहुंच गया।

महंगाई घटने के प्रमुख कारण

NSO के अनुसार, अक्टूबर में महंगाई घटने के पीछे कई कारण हैं। सबसे महत्वपूर्ण हैं:

  • माल एवं सेवा कर (GST) की दरों में कटौती
  • अनुकूल आधार प्रभाव
  • तेल और वसा, सब्जियां, फल, अंडे, जूते, अनाज, परिवहन और संचार जैसी वस्तुओं की कीमतों में नरमी

इन सभी फैक्टर्स ने उपभोक्ताओं को राहत दी और महंगाई दर को नीचे खींचा।

Leave a comment