Kirti Kulhari Controversy: घरेलू सहायिका की ₹10,000 सैलरी पर बयान से सोशल मीडिया में बहस तेजc

Kirti Kulhari के घरेलू सहायिका की ₹10,000 सैलरी से जुड़े बयान के बाद सोशल मीडिया पर विवाद तेज हो गया है। इस मुद्दे पर सेलेब्स और यूजर्स अलग-अलग राय देते नजर आ

Kirti Kulhari इन दिनों एक वायरल वीडियो क्लिप को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वे घरेलू सहायिका (मेड) की सैलरी को लेकर बातचीत करती नजर आ रही हैं।

एंटरटेनमेंट न्यूज़: बॉलीवुड और ओटीटी की जानी-मानी अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि घरेलू सहायिका (हाउस हेल्प) की सैलरी को लेकर दिया गया बयान है। उनका एक वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गया है, जिसके बाद उन्हें भारी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। इस पूरे विवाद ने भारत के बड़े शहरों में घरेलू कामगारों की मजदूरी और जीवन-यापन लागत को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

वायरल वीडियो में क्या कहा कीर्ति कुल्हारी ने?

एक इंटरव्यू के दौरान कीर्ति कुल्हारी ने बताया कि उन्होंने मुंबई के यारी रोड इलाके में नया घर शिफ्ट किया है। इसी दौरान उन्होंने हाउस हेल्प और कुक की सैलरी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। वीडियो में वह कहती नजर आती हैं कि घरेलू सहायिका ने उनसे लगभग ₹10,000 प्रति माह की सैलरी मांगी, जिसे सुनकर वह हैरान रह गईं। 

कीर्ति के अनुसार, यह रकम उन्हें अपेक्षाकृत अधिक लगी, खासकर दो घंटे के काम के लिए। उन्होंने कहा कि घरेलू कामगार झाड़ू-पोछा, बर्तन धोना, धूल झाड़ना और कपड़े धोने जैसे कई काम करते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें सैलरी ज्यादा लग रही थी।

सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई। कई यूजर्स ने कीर्ति कुल्हारी के बयान को असंवेदनशील बताया, जबकि कुछ लोगों ने घरेलू कामगारों की वास्तविक मेहनत और महंगाई को देखते हुए उनकी सैलरी को उचित ठहराया। कई लोगों का कहना है कि मुंबई जैसे महानगरों में ₹10,000 प्रति माह घरेलू काम के लिए कोई असामान्य रकम नहीं है, खासकर जब इसमें कई तरह के शारीरिक और लगातार किए जाने वाले कार्य शामिल होते हैं।

कीर्ति कुल्हारी ने बातचीत के दौरान यह भी कहा कि उन्हें ऐसा लगा जैसे शायद उनकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए सैलरी तय की जा रही हो। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या लोगों को लगता है कि उनकी प्रोफेशनल पोजिशन के कारण वे अधिक भुगतान कर सकती हैं। इस टिप्पणी को लेकर भी सोशल मीडिया पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ लोगों ने इसे ईमानदार अनुभव बताया, जबकि कई ने इसे गलत दृष्टिकोण करार दिया।

सेलेब्स की प्रतिक्रिया: मिनी माथुर ने किया घरेलू कामगारों का समर्थन

इस विवाद में टेलीविजन और फिल्म जगत की अभिनेत्री मिनी माथुर ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने घरेलू सहायकों के काम का समर्थन करते हुए कहा कि उनके काम की तुलना किसी भी पेशे से की जाए तो उनका श्रम बेहद कठिन और कम आंका गया है। मिनी माथुर ने कहा कि यह सोचने की जरूरत है कि हम अपने दो घंटे में कितना कमा लेते हैं, जबकि घरेलू कामगार पूरे दिन मेहनत करते हैं और फिर भी उन्हें अपेक्षाकृत कम वेतन मिलता है।

भारत के बड़े शहरों जैसे मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु में घरेलू कामगारों की सैलरी पहले से ही एक चर्चा का विषय रही है। महंगाई, आवास लागत और जीवन-यापन खर्च बढ़ने के साथ उनकी मजदूरी भी बढ़ी है।

Leave a comment