किसानों के लिए केंद्र का बड़ा कदम, राजस्थान में फसलों की खरीद को मिली 9,436 करोड़ की हरी झंडी

केंद्र सरकार ने खरीफ 2025–26 के लिए राजस्थान की मूंग, उड़द, मूंगफली और सोयाबीन की खरीद को 9,436 करोड़ रुपये के मूल्य समर्थन के साथ मंजूरी दी
किसानों के लिए केंद्र का बड़ा कदम, राजस्थान में फसलों की खरीद को मिली 9,436 करोड़ की हरी झंडी

किसानों को एमएसपी की गारंटी और बाजार जोखिम से सुरक्षा देने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खरीफ 2025–26 के लिए राजस्थान और आंध्रप्रदेश की PSS व MIS योजनाओं के प्रस्तावों को स्वीकृति दे दी गई है।

जयपुर। केंद्र सरकार ने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की सुरक्षा और कृषि आय में स्थिरता देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जयपुर में दी गई जानकारी के अनुसार केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खरीफ 2025–26 के लिए राजस्थान और आंध्रप्रदेश से भेजे गए मूल्य समर्थन योजना (PSS) और बाजार हस्तक्षेप योजना (MIS) के प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई है। 

इन प्रस्तावों का संयुक्त उपज मूल्य 9,700 करोड़ रुपये से अधिक है, जिसमें राजस्थान के किसानों को लगभग 9,436 करोड़ रुपये का सीधा लाभ मिलने का अनुमान है। यह स्वीकृति सरकार की किसान-कल्याण नीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य किसानों को बाजार में गिरते दामों, अनिश्चितता और जोखिम से सुरक्षित करना है। विशेषज्ञों के मुताबिक यह कदम एमएसपी आधारित खरीद को मजबूती देगा और किसानों को आय सुरक्षा प्रदान करेगा।

चार फसलों की रिकॉर्ड खरीद मंजूर

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान के किसानों के लिए खरीफ की चार प्रमुख फसलों—मूंग, उड़द, मूंगफली और सोयाबीन—की रिकॉर्ड स्तर पर खरीद को मंजूरी दी। स्वीकृत कुल मात्रा में मूंग 3,05,750 मीट्रिक टन, उड़द 1,68,000 मीट्रिक टन, मूंगफली 5,54,750 मीट्रिक टन और सोयाबीन 2,65,750 मीट्रिक टन शामिल है।

किसानों के लिए केंद्र का बड़ा कदम, राजस्थान में फसलों की खरीद को मिली 9,436 करोड़ की हरी झंडी

इनका कुल एमएसपी मूल्य लगभग 9,436 करोड़ रुपये तय किया गया है। राज्य सरकार पास-आधारित आधार प्रमाणीकरण प्रणाली लागू करने जा रही है, जिससे लाखों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

किसानों को उचित मूल्य दिलाने पर केंद्र का जोर

कृषि मंत्रालय ने राज्यों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि “किसानों को उपज का उचित मूल्य दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।” उन्होंने राज्यों से खरीद व्यवस्था को मजबूत करने, खरीद केंद्रों पर आधार-सक्षम डिवाइस उपलब्ध कराने और किसान पंजीकरण व भुगतान प्रक्रिया को पूरी तरह डीबीटी प्रणाली से संचालित करने का निर्देश दिया।

एफपीओ की बढ़ेगी भूमिका

मंत्रालय ने कहा है कि एफपीओ/एफपीसी को अधिक जिम्मेदारी देकर किसानों को संगठित और पारदर्शी बाजार उपलब्ध कराना आवश्यक है। इससे न सिर्फ खरीद प्रक्रिया तेज और सुव्यवस्थित होगी बल्कि किसानों को समय पर भुगतान भी सुनिश्चित होगा। इन कदमों के लागू होने से किसानों की उपज का उचित मूल्य मिलने के साथ उनकी आय में स्थायी वृद्धि की संभावना मजबूत होगी।

Leave a comment