कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स; KKR को पहली जीत की तलाश, RR की वापसी पर नजर

IPL 2026 में आज KKR और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला। 5 मैच हार चुकी KKR के लिए ये मैच करो या मरो जैसा है, जबकि RR पिछली हार से उबरकर वापसी करना चाहेगी।
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स; KKR को पहली जीत की तलाश, RR की वापसी पर नजर

IPL 2026 में KKR और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। KKR जहां पहली जीत की तलाश में है, वहीं राजस्थान पिछली हार से उबरकर वापसी करना चाहेगी, जिससे मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है।

आईपीएल 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रविवार को डबल हेडर का रोमांच शुरू होने जा रहा है, जहां पहला मुकाबला Kolkata Knight Riders और Rajasthan Royals के बीच खेला जाएगा। यह मैच कोलकाता के प्रतिष्ठित Eden Gardens में दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा।

दोनों टीमों की मौजूदा स्थिति इस मैच को और दिलचस्प बना रही है—एक तरफ जीत के लिए संघर्ष करती KKR है, तो दूसरी ओर मजबूत शुरुआत के बाद वापसी की तलाश में RR।

KKR की खराब शुरुआत, पहली जीत की तलाश

Kolkata Knight Riders के लिए यह सीजन अब तक निराशाजनक रहा है। टीम ने अब तक 6 मैच खेले हैं, जिनमें से 5 में हार का सामना करना पड़ा, जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया।

कप्तान Ajinkya Rahane की अगुवाई में टीम लगातार दबाव में नजर आ रही है। कई मैचों में KKR जीत के करीब पहुंचकर भी हार गई, जिससे टीम का आत्मविश्वास प्रभावित हुआ है।

कोचिंग स्टाफ और टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर भी सवाल उठ रहे हैं। खासकर टॉस के दौरान लिए गए निर्णय और प्लेइंग इलेवन में बदलाव टीम के प्रदर्शन पर असर डालते दिखे हैं।

रणनीति और चयन पर उठ रहे सवाल

KKR के स्पिन अटैक की अगुवाई कर रहे Varun Chakravarthy हाल के मैचों में अपनी लय में नहीं दिखे हैं। उन्हें पावरप्ले में गेंदबाजी देना महंगा साबित हुआ। हालांकि पिछले मुकाबले में उन्होंने अहम विकेट लेकर वापसी के संकेत दिए।

टीम चयन को लेकर भी आलोचना हो रही है। स्टार खिलाड़ियों को बेंच पर बैठाने और बल्लेबाजी क्रम में बदलाव से टीम संतुलन खोती नजर आई।

सपोर्ट स्टाफ में अनुभवी नाम होने के बावजूद टीम मैदान पर स्पष्ट रणनीति के बिना खेलती दिखी है, जो चिंता का विषय है।

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स; KKR को पहली जीत की तलाश, RR की वापसी पर नजर

होम ग्राउंड पर आखिरी मौका

यह मुकाबला KKR के लिए बेहद अहम है, क्योंकि इसके बाद Eden Gardens में करीब एक महीने तक कोई मैच नहीं होगा।

स्थानीय चुनावों के चलते स्टेडियम में शेड्यूल प्रभावित रहेगा, जिससे टीम को अपने घरेलू दर्शकों के सामने जीत दर्ज करने का यह आखिरी मौका माना जा रहा है।

अगर KKR यहां भी जीत हासिल नहीं कर पाती है, तो टूर्नामेंट में उसकी स्थिति और कमजोर हो सकती है।

राजस्थान रॉयल्स: मजबूत शुरुआत के बाद झटका

दूसरी ओर Rajasthan Royals ने इस सीजन की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी। टीम ने लगातार चार मुकाबले जीतकर खुद को मजबूत दावेदार के रूप में पेश किया।

हालांकि, पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार ने उनकी लय को थोड़ा प्रभावित किया है। उस मुकाबले में टीम का टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा।

कप्तान Riyan Parag की अगुवाई में टीम अब कोलकाता के खिलाफ वापसी की कोशिश करेगी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड: KKR को बढ़त

दोनों टीमों के बीच अब तक 31 मुकाबले खेले जा चुके हैं।

KKR ने 16 मैच जीते

RR ने 12 मुकाबलों में जीत दर्ज की

2 मैच टाई रहे (जिसमें RR ने बाजी मारी)

1 मैच का कोई नतीजा नहीं निकला

पिछले सीजन में दोनों मुकाबले KKR ने अपने नाम किए थे, जिससे उन्हें मनोवैज्ञानिक बढ़त मिल सकती है

Eden Gardens की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है और आउटफील्ड तेज होने के कारण रन बनाना आसान होता है।

शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है

मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स प्रभावी हो सकते हैं

छोटे मैदान के कारण चौके-छक्के ज्यादा देखने को मिलते हैं

अब तक यहां 100 से ज्यादा IPL मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीमों को ज्यादा सफलता मिली है।

ओस के कारण दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना थोड़ा आसान हो सकता है, जिससे टॉस की भूमिका अहम होगी।

मैच में क्या हो सकता है खास

KKR के लिए करो या मरो जैसी स्थिति है, वही RR की नजरें फिर से जीत की राह पकड़ने पर है। बल्लेबाजों के लिए अनुकूल ईडन गार्डन के मैदान की पिच पर हाई-स्कोरिंग मुकाबले होने की उम्मीद है।

दोनों टीमों कप्तानों की रणनीति और टॉस का बड़ा रोल रहेगा। 

Leave a comment