Royal Enfield Himalayan 750 भारत में लॉन्च, 743cc इंजन और पांच राइडिंग मोड्स के साथ मिलेंगे कई शानदार फीचर्स

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 भारत में लॉन्च हो गई है। इसमें 743cc इंजन, पांच राइडिंग मोड्स और कई शानदार फीचर्स मिलेंगे। जानें बाइक की खासियत। रॉयल एनफील्ड हिमालयन
Royal Enfield Himalayan 750 भारत में लॉन्च, 743cc इंजन और पांच राइडिंग मोड्स के साथ मिलेंगे कई शानदार फीचर्स

रॉयल एनफील्ड ने हिमालयन 750 को भारत में 4.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। बाइक में 743cc का ट्विन सिलेंडर इंजन, पांच राइडिंग मोड्स, क्रूज कंट्रोल और कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

टेक न्यूज़: एडवेंचर बाइक पसंद करने वालों के लिए रॉयल एनफील्ड ने भारतीय बाजार में अपनी नई Himalayan 750 उतार दी है। कंपनी ने इस मोटरसाइकिल को पांच वेरिएंट में पेश किया है। लंबी दूरी की यात्रा और अलग-अलग तरह के रास्तों पर राइडिंग को ध्यान में रखते हुए बाइक में कई बदलाव किए गए हैं। दमदार इंजन के अलावा इसमें एडजस्टेबल सस्पेंशन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और आधुनिक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है।

कितनी है Royal Enfield Himalayan 750 की कीमत?

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.89 लाख रुपये रखी गई है। इसके वाइकिंग ब्रॉन्ज और साइबेरिया व्हाइट वेरिएंट की कीमत 5.14 लाख रुपये है। वहीं, बाइक के फ्लैगशिप अंटार्कटिक सिल्वर वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 6.29 लाख रुपये है। इस वेरिएंट को कस्टम लगेज के साथ पेश किया गया है, जो लंबी दूरी की यात्रा करने वाले बाइक राइडर्स के लिए उपयोगी हो सकता है।

743cc का इंजन देगा 55 हॉर्सपावर की ताकत

नई हिमालयन में 743cc का ट्विन सिलेंडर, ऑयल कूल्ड SOHC इंजन लगाया गया है। यह इंजन 7,000 RPM पर 55 हॉर्सपावर की ताकत और 5,000 RPM पर 63 न्यूटन मीटर का टॉर्क पैदा करता है। कंपनी के मुताबिक, इंजन का 90 प्रतिशत टॉर्क 3,500 RPM से ही मिलने लगता है। कम इंजन स्पीड पर ज्यादा टॉर्क मिलने से चढ़ाई और मुश्किल रास्तों पर बाइक चलाने में मदद मिल सकती है। इंजन के साथ इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल बॉडी, स्लिपर क्लच और छह स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।

रास्ते के हिसाब से बदल सकेंगे राइडिंग मोड

Royal Enfield Himalayan 750 भारत में लॉन्च, 743cc इंजन और पांच राइडिंग मोड्स के साथ मिलेंगे कई शानदार फीचर्स

हिमालयन 750 में रोड, रोड स्पोर्ट, रेन, ट्रेल और कस्टम समेत पांच राइडिंग मोड दिए गए हैं। इनकी मदद से राइडर सड़क और मौसम की स्थिति के अनुसार इंजन की प्रतिक्रिया, एबीएस और ट्रैक्शन कंट्रोल की सेटिंग बदल सकेगा। लंबे हाईवे सफर के लिए बाइक में क्रूज कंट्रोल भी दिया गया है। इसके अलावा TFT ट्रिपर डैश में गूगल मैप्स मिररिंग और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) की जानकारी मिलेगी। डिजिटल डिस्प्ले को नियंत्रित करने के लिए कंपनी ने नया स्विचगियर लगाया है।

डिजाइन में आराम और जरूरतों का रखा गया ध्यान

नई हिमालयन का गोल हेडलैंप काफी हद तक हिमालयन 450 जैसा दिखाई देता है। बाइक के सामने एडजस्टेबल विंडशील्ड लगाई गई है, जिसकी ऊंचाई राइडर अपनी जरूरत के अनुसार बदल सकता है। इससे लंबी यात्रा के दौरान तेज हवा से होने वाली परेशानी कम हो सकती है। बाइक के बॉक्स सेक्शन स्पाइन फ्रेम में इंजन को स्ट्रेस्ड मेंबर के तौर पर इस्तेमाल किया गया है। 

इसके फ्रंट में शोवा के 43mm USD फोर्क्स और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। आगे का सस्पेंशन ट्रैवल 190mm और पीछे का 170mm है। दोनों सस्पेंशन में जरूरत के अनुसार अलग-अलग सेटिंग एडजस्ट करने की सुविधा मिलती है।

ब्रेकिंग और सुरक्षा के लिए मिले कई आधुनिक फीचर्स

Royal Enfield Himalayan 750 भारत में लॉन्च, 743cc इंजन और पांच राइडिंग मोड्स के साथ मिलेंगे कई शानदार फीचर्स

रॉयल एनफील्ड ने बाइक के अगले पहिये में दो फ्लोटिंग डिस्क और पिछले पहिये में सिंगल डिस्क ब्रेक लगाया है। इसके साथ डुअल चैनल एबीएस, कॉर्नरिंग एबीएस और लीन सेंसिटिव ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। बाइक में आगे 19 इंच और पीछे 17 इंच का व्हील मिलता है। फ्रंट में 110/80-R19 और रियर में 150/70-R17 साइज के रेडियल टायर लगाए गए हैं।

कितना है बाइक का वजन और फ्यूल टैंक की क्षमता?

हिमालयन 750 का कर्ब वजन 224 किलोग्राम है। इसमें 17.8 लीटर का फ्यूल टैंक और 815mm की सीट हाइट मिलती है। बाइक का व्हीलबेस 1,522mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 205mm है। इसकी लंबाई 2,185mm, चौड़ाई 840mm और ऊंचाई 1,450mm है।

Leave a comment