बॉलीवुड में स्टारकिड्स के डेब्यू और उनके चारों ओर होने वाले हंगामे से हर कोई वाकिफ है। नेपोटिज्म का मुद्दा कई बार उठ चुका है और यह विवाद बॉलीवुड के कोने-कोने तक पहुंच चुका है।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: बॉलीवुड के सबसे चर्चित परिवारों में से एक कपूर खानदान में इन दिनों हल्की अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि जाहन्वी कपूर और शनाया कपूर के बीच रिश्तों में तनाव पैदा हो गया है। इस विवाद के पीछे माहिप कपूर की नाराजगी और एक प्रोड्यूसर का कथित बयान ‘असली नेपो किड’ को लेकर सामने आया है। बॉलीवुड में स्टारकिड्स की डेब्यू और उन्हें लेकर हंगामे आम हैं। लेकिन कपूर फैमिली में यह अनबन सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन चुकी है।
शनाया का करियर और जाहन्वी से दूरी
![]()
शनाया कपूर ने 2025 में विक्रांत मैसी के साथ ‘आंखों की गुस्ताखियां’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वहीं, उनकी दूसरी फिल्म ‘तू या मैं’ 14 फरवरी 2026 को रिलीज होने वाली है। सूत्रों का कहना है कि शनाया और जाहन्वी कपूर के बीच रिश्ते पूरी तरह से मधुर नहीं हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के कमेंट्स और पोस्ट से यह साफ झलक रहा है। शनाया के इंस्टाग्राम पर उनके दोस्तों सुहाना खान और अनन्या पांडे ने उन्हें हौसला बढ़ाया, वहीं जाहन्वी ने किसी प्रकार का पोस्ट या कमेंट नहीं किया।
एक रेडिट थ्रेड के मुताबिक, महीप कपूर अपनी बेटी शनाया के करियर को लेकर बोनी कपूर से नाराज थीं। उनका आरोप था कि बोनी कपूर केवल अपनी बेटियों जाहन्वी और खुशी के करियर पर ध्यान देते हैं और शनाया की मदद नहीं की। महीप की नाराजगी उस वक्त और बढ़ गई, जब एक निर्माता ने शनाया को यह कहते हुए रिजेक्ट किया कि उन्हें केवल ‘असली नेपो किड्स’ चाहिए। रिपोर्ट के मुताबिक, निर्माता ने कहा कि इंडस्ट्री में पहले से ही कई स्टारकिड्स हैं और अब “बचे-कुचे बच्चों” को जगह नहीं दी जाएगी।
सोशल मीडिया से झलक रही दूरी
हालांकि दोनों के बीच कोई खुली दुश्मनी नहीं है, हल्का-फुल्का मनमुटाव जरूर देखा जा रहा है। शनाया के इंस्टाग्राम पोस्ट में जाहन्वी की अनुपस्थिति साफ नजर आती है। वहीं, शनाया की दोस्त मंडली ने उन्हें लगातार सपोर्ट किया है। बॉलीवुड जानकारों का कहना है कि यह मामला बहुत बड़ा विवाद नहीं है, बल्कि फैमिली ड्रामा और करियर को लेकर हल्की नाराजगी का हिस्सा है।











