महाराष्ट्र के किसानों के लिए खुशखबरी है। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य में हाल ही में भारी बारिश और बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए किसानों के खातों में मुआवजा भेजा जाएगा।
मुंबई: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्ट्र के किसानों के लिए खुशखबरी दी है। मानसून में भारी बारिश और बाढ़ के कारण फसलों को हुए नुकसान के मद्देनजर उन्होंने मंगलवार (9 दिसंबर) को आश्वासन दिया कि क्षति के आकलन के आधार पर किसानों को आर्थिक मदद दी जाएगी। यह जानकारी उन्होंने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान शिवसेना के भुमारे एस. आसाराम के सवाल के जवाब में दी।
चौहान ने बताया कि नुकसान का आकलन ‘क्रॉप कटिंग एक्सपेरीमेंट’ के माध्यम से किया जाएगा और यदि राज्य ने मौसम आधारित फसल बीमा योजना अपनाई है, तो उसके आधार पर किसानों के खाते में राशि डाली जाएगी।
लोकसभा में मंत्री का ऐलान
मंगलवार (9 दिसंबर) को लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान शिवसेना सांसद भुमारे एस. आसाराम द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में चौहान ने स्पष्ट किया कि नुकसान का आकलन वैज्ञानिक तरीके से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नुकसान की जांच क्रॉप कटिंग एक्सपेरीमेंट के माध्यम से की जाएगी। मंत्री ने कहा,
'यदि राज्य ने मौसम आधारित फसल बीमा योजना अपनाई है, तो उसके अनुसार किसानों के खाते में मुआवजा भेजा जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रभावित किसानों को समय पर राहत राशि मिले।'
केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि महाराष्ट्र सरकार का नुकसान आकलन रिपोर्ट तैयार कर केंद्र को भेज दिया गया है। इसके आधार पर राज्य को फंड की आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा,
'जो भी नुकसान हुआ है, उसकी प्रारंभिक भरपाई राज्य सरकार कर रही है और केंद्र सरकार भी एनडीआरएफ के तहत आवश्यक राशि उपलब्ध कराएगी।'
शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को आश्वासन दिया कि केंद्र और राज्य मिलकर सभी प्रभावित किसानों की मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को केवल फसल बीमा योजना का लाभ मिलेगा, बल्कि NDRF के माध्यम से भी अतिरिक्त राशि दी जाएगी, ताकि आर्थिक संकट से उबरने में उन्हें मदद मिल सके।
![]()
रिकॉर्ड उत्पादन और फसल बीमा
कृषि मंत्री ने बताया कि वर्ष 2024-25 में महाराष्ट्र में फसलों का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ था, लेकिन अत्यधिक बारिश और बाढ़ ने किसानों की मेहनत को प्रभावित किया। उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार फसल बीमा योजना के तहत किसानों को सीधे लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह योजना किसानों को प्राकृतिक आपदाओं और कीट प्रकोप से होने वाले नुकसान से सुरक्षा देती है।
चौहान ने कांग्रेस सांसद श्रेयस एम पटेल के पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए बताया कि अन्य राज्यों में भी किसानों को सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने उदाहरण दिया कि तमिलनाडु के कोयंबटूर में नारियल की फसल कीटों के कारण प्रभावित हुई थी। मंत्री ने कहा कि नुकसान का आकलन करने के लिए विशेषज्ञों की टीम भेजी गई थी। यदि फसल नुकसान की वजह कीटनाशक या अन्य मानवीय कारण हों, तो केंद्र उनकी भरपाई कराएगा।










