कुंभ राशि वालों के लिए शनि की साढ़ेसाती का अंत राहत लेकर आएगा। 2027 में शनि गोचर के बाद जीवन में स्थिरता, उन्नति और सुख के योग बनेंगे। श्रद्धा और सही उपायों से लाभ और बढ़ सकता है।
कुंभ राशि और शनिदेव का विशेष संबंध
कुंभ राशि के स्वामी स्वयं न्याय के देवता शनिदेव हैं। इस राशि के आराध्य देव महादेव माने जाते हैं। कुंभ राशि का शुभ रंग आसमानी और शुभ अंक 10 व 11 बताए गए हैं। शनि की कृपा से कुंभ राशि के जातक कर्मठ, अनुशासित और दूरदर्शी होते हैं। हालांकि शनि के कमजोर होने पर इन्हें संघर्ष, देरी और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है।
साढ़ेसाती का अंतिम चरण और वर्तमान स्थिति
वर्तमान समय में कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। इस कारण कई जातकों को जीवन में उतार-चढ़ाव, आर्थिक दबाव और काम में रुकावटों का सामना करना पड़ा है। ज्योतिषियों के अनुसार शनिदेव इस समय मीन राशि में विराजमान हैं और यहां वे लगभग ढाई साल तक रहेंगे। इसी अवधि में कुंभ राशि वालों को धैर्य और संयम बनाए रखने की सलाह दी जाती है।
कब शुरू होंगे कुंभ राशि के अच्छे दिन?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 3 जून 2027 को शनिदेव मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे। इस दिन से कुंभ राशि के जातकों को शनि की साढ़ेसाती से पूर्ण मुक्ति मिल जाएगी। इसके बाद जीवन में स्थिरता आएगी, रुके हुए काम पूरे होंगे और करियर व आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। कई लोगों के लिए यह समय नए अवसर और तरक्की लेकर आएगा।
शनिदेव को प्रसन्न करने के सरल उपाय
अगर कुंभ राशि के जातक शनिदेव की कृपा पाना चाहते हैं, तो नियमित रूप से भगवान शिव और श्रीकृष्ण की पूजा करें, क्योंकि ये शनि के आराध्य माने जाते हैं। सोमवार और शनिवार को शिवजी का पूजन करें और काले तिल मिले जल से अभिषेक करें। मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करना भी शुभ माना गया है। इससे शनि की नकारात्मक दृष्टि कम होती है और जीवन में सकारात्मकता बढ़ती है।













