क्विंटन डी कॉक ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड, T20 वर्ल्ड कप 2026 में बनाया नया कीर्तिमान

T20 वर्ल्ड कप 2026 में क्विंटन डी कॉक ने एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया। जानें कितने रन में और कितनी पारियों में बना यह रिकॉर्ड

ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के 13वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान आमने-सामने हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने बल्ले से कमाल कर इतिहास रच दिया है।

स्पोर्ट्स न्यूज़: ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के 13वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच अहम संघर्ष में साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने नया इतिहास रच दिया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में डी कॉक ने शानदार अर्धशतक जड़ते हुए दिग्गज एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया और T20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज बन गए।

क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेल्टन की शानदार साझेदारी

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। कप्तान एडेन मार्क्राम तीसरे ओवर में आउट हो गए, जिससे टीम को शुरुआती झटका लगा। इसके बाद सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेल्टन ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने एक ही ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया। रयान रिकेल्टन ने केवल 23 गेंदों में तेज अर्धशतक बनाया, जबकि डी कॉक ने 34 गेंदों में चौकों की बरसात करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान दोनों के बीच 114 रनों की मजबूत साझेदारी ने टीम को जीत की ओर मजबूती से खड़ा किया।

क्विंटन डी कॉक ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड, T20 वर्ल्ड कप 2026 में बनाया नया कीर्तिमान

क्विंटन डी कॉक का नया रिकॉर्ड

इस मैच के साथ ही क्विंटन डी कॉक ने T20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उनके नाम अब 737 रन* दर्ज हैं, जिससे उन्होंने एबी डिविलियर्स (717 रन) को पीछे छोड़ दिया। साथ ही डी कॉक अब T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज भी बन गए हैं। 

उन्होंने पाँचवीं बार टूर्नामेंट में 50 से अधिक का स्कोर जमाया और एबी डिविलियर्स की बराबरी कर ली। T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज:

  • क्विंटन डी कॉक – 737* रन
  • एबी डिविलियर्स – 717 रन
  • जेपी डुमिनी – 568 रन
  • डेविड मिलर – 482 रन
  • एडेन मार्क्रम – 448 रन

T20 वर्ल्ड कप में 50+ स्कोर बनाने वाले साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज:

  • क्विंटन डी कॉक – 5 (29 पारियां)
  • एबी डिविलियर्स – 5 (29 पारियां)
  • एडेन मार्क्रम – 4 (20 पारियां)

डी कॉक ने अब साउथ अफ्रीकी क्रिकेट में एबी डिविलियर्स के रिकॉर्ड के बराबर और उससे आगे बढ़ने में सफलता हासिल की है। क्विंटन डी कॉक अब ICC टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों के क्लब में शामिल हो गए हैं। इस सूची में श्रीलंका के कुमार संगकारा शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 21 अर्धशतक बनाएं। डी कॉक ने अब 14 अर्धशतकों के साथ दूसरे स्थान पर कब्ज़ा कर लिया है। इसके बाद जोस बटलर, एडम गिलक्रिस्ट और मुशफिकुर रहीम 11-11 फिफ्टी प्लस स्कोर के साथ मौजूद हैं।

Leave a comment