Laughter Chefs 3: जन्नत जुबैर के लिए आमने-सामने आए अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल, लव ट्रायंगल से बढ़ा ड्रामा

‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिला जब जन्नत जुबैर के लिए अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल आमने-सामने आ गए। शो में लव ट्रायंगल ने बढ़ाया एंटरटेनमेंट।
Laughter Chefs 3: जन्नत जुबैर के लिए आमने-सामने आए अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल, लव ट्रायंगल से बढ़ा ड्रामा

लोकप्रिय कुकिंग–कॉमेडी रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स: अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3’ इन दिनों अपने मजेदार कंटेंट के साथ-साथ दिलचस्प रिश्तों और ड्रामे को लेकर भी सुर्खियों में है। 

एंटरटेनमेंट न्यूज़: ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3’ अपने मजेदार और फनी कंटेंट के चलते एक बार फिर चर्चा में है। इसी बीच शो से जुड़ा एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल और जन्नत जुबैर नजर आ रहे हैं। वीडियो में अभिषेक और समर्थ अपनी एक्स गर्लफ्रेंड ईशा मालवीय के सामने जन्नत से रोमांटिक बातें करते दिखाई देते हैं। 

यह देखकर ईशा का मूड बिगड़ जाता है और वह अपना काम छोड़कर उन्हें देखने लगती हैं। दोनों को एक ही लड़की से इश्कबाजी करते देख दर्शकों को खूब मजा आ रहा है। उनकी यह प्यारी सी नोक-झोंक सोशल मीडिया पर भी काफी पसंद की जा रही है।

जन्नत जुबैर बनीं लव ट्रायंगल की वजह

प्रोमो में दिखाया गया है कि किचन टास्क के दौरान समर्थ जुरेल जन्नत जुबैर से मजाकिया अंदाज में रोमांटिक बातें करते हैं। वह जन्नत को “जान” और “जानू” कहकर बुलाते हुए कहते हैं कि सब्जी में टमाटर डालने हैं। यह सुनकर सेट पर मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं। इसी दौरान समर्थ आंख में कुछ चले जाने का नाटक करते हैं, जिसके बाद जन्नत उनकी मदद करती नजर आती हैं।

इसी बीच अभिषेक कुमार भी मौके का फायदा उठाते हुए जन्नत के पास पहुंच जाते हैं और उनसे अपनी मदद की गुहार लगाते हैं। इस पूरे सीन को देखकर वहां मौजूद ईशा मालवीय हैरान रह जाती हैं और उनका एक्सप्रेशन कैमरे में कैद हो जाता है। ईशा का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Laughter Chefs 3: जन्नत जुबैर के लिए आमने-सामने आए अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल, लव ट्रायंगल से बढ़ा ड्रामा

'हमेशा एक ही लड़की पसंद आती है' – अभिषेक कुमार

शो में मौजूद अली गोनी ने इस पूरे सीन को और भी ज्यादा मजेदार बना दिया। उन्होंने अभिषेक और समर्थ को ‘छोटू’ कहकर बुलाया और किचन में अपना साइडकिक बताते हुए दोनों की खूब चुटकी ली। अली के इस मजाक पर पूरा स्टूडियो ठहाकों से गूंज उठा। दर्शकों को यह नया और मजेदार लव ट्रायंगल काफी पसंद आ रहा है।

वीडियो में आगे अभिषेक कुमार यह कहते हुए नजर आते हैं कि उन्हें और समर्थ को अक्सर एक ही लड़की पसंद आ जाती है। इस पर समर्थ मजाकिया अंदाज में जवाब देते हैं, “नहीं… तुम ही मेरी मोहब्बत हो।” दोनों की यह नोक-झोंक दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है और सोशल मीडिया पर इस प्रोमो को लाखों बार देखा जा चुका है।

यह बात भी किसी से छिपी नहीं है कि अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल दोनों का नाम पहले ईशा मालवीय के साथ जुड़ा रह चुका है। हालांकि अब तीनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं, लेकिन शो में साथ आने के बाद उनके बीच की पुरानी कहानी फिर से चर्चा में आ गई है।

दमदार स्टारकास्ट से सजा है ‘लाफ्टर शेफ्स 3’

‘लाफ्टर शेफ्स 3’ इस बार बड़े सितारों से सजा हुआ है। शो में भारती सिंह की होस्टिंग के साथ कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, अली गोनी, जन्नत जुबैर, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल, करण कुंद्रा, एल्विश यादव, विवियन डीसेना, ईशा सिंह, ईशा मालवीय, तेजस्वी प्रकाश, गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी जैसे सितारे नजर आ रहे हैं।

खास बात यह है कि सभी प्रतियोगियों को दो टीमों में बांटा गया है – टीम छुरी और टीम कांटा। दोनों टीमों के बीच कुकिंग चैलेंज के साथ-साथ कॉमेडी और ड्रामे का जबरदस्त तड़का देखने को मिल रहा है।

Leave a comment