LIC Golden Jubilee Scholarship 2026: आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, 10वीं-12वीं पास छात्रों को ₹50,000 तक स्कॉलरशिप

LIC Golden Jubilee Scholarship 2026 की आवेदन तारीख 15 अक्टूबर तक बढ़ी। 10वीं-12वीं पास छात्रों को ₹15,000 से ₹50,000 तक सालाना स्कॉलरशिप मिलेगी।

LIC Golden Jubilee Scholarship 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर से बढ़ाकर 15 अक्टूबर कर दी गई है। पात्र 10वीं और 12वीं पास छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित छात्रों को सालाना ₹15,000 से ₹50,000 तक छात्रवृत्ति मिलेगी।

LIC Golden Jubilee Scholarship 2026: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने Golden Jubilee Scholarship 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। पहले आवेदन की आखिरी तारीख 30 सितंबर थी, जिसे अब 15 अक्टूबर 2026 तक कर दिया गया है। ऐसे छात्र जो पात्र होने के बावजूद किसी कारणवश आवेदन नहीं कर सके थे, अब निर्धारित तारीख तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

10वीं और 12वीं पास छात्र कर सकते हैं आवेदन

LIC Golden Jubilee Scholarship के तहत 10वीं और 12वीं कक्षा पास ऐसे छात्र आवेदन कर सकते हैं जो आगे की पढ़ाई कर रहे हैं। इसमें 12वीं/डिप्लोमा के बाद मेडिकल, इंजीनियरिंग, ग्रेजुएशन, डिप्लोमा या इंटीग्रेटेड डिग्री जैसे पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी शामिल हैं।

12वीं/डिप्लोमा के बाद पढ़ाई करने वाले छात्र

General Scholarship (After Class 12th/Diploma) के लिए छात्र का 12वीं कक्षा, डिप्लोमा या समकक्ष परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है।

इसके साथ ही छात्र ने सत्र 2026-27 में मेडिकल प्रोग्राम जैसे MBBS, BAMS, BHMS, BDS या इंजीनियरिंग प्रोग्राम जैसे BE, BTECH, BArch में प्रवेश लिया हो। इसके अलावा किसी भी विषय में Graduation, Diploma, Integrated Degree या समकक्ष पाठ्यक्रम में दाखिला लेने वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।

10वीं पास छात्रों के लिए Special Scholarship

Special Scholarship (After Class 10th) के लिए छात्र का 10वीं कक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी है।

इसके अलावा छात्र ने 10+2 प्रणाली के तहत इंटरमीडिएट के पहले वर्ष यानी 11वीं, Vocational, ITI या समकक्ष पाठ्यक्रम में दाखिला लिया हो। अभ्यर्थी के परिवार की वार्षिक आय ₹4,50,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।

घर बैठे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

पात्र छात्र या उनके माता-पिता घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए LIC Golden Jubilee Foundation के पोर्टल पर जाना होगा। इसके बाद आवेदन से संबंधित लिंक पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी भरनी होगी और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना चाहिए। इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन निशुल्क है और उम्मीदवारों को किसी प्रकार की फीस जमा नहीं करनी होगी।

किसे कितनी मिलेगी छात्रवृत्ति?

मेडिकल प्रोग्राम में एडमिशन लेने वाले 12वीं पास छात्रों को ₹50,000 सालाना छात्रवृत्ति दी जाएगी। इंजीनियरिंग प्रोग्राम में प्रवेश लेने वाले छात्रों को ₹40,000 सालाना और Graduation करने वाले छात्रों को ₹20,000 की छात्रवृत्ति मिलेगी।

वहीं, 10वीं पास छात्रों को ₹15,000 सालाना छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। सभी छात्रों को छात्रवृत्ति की राशि दो इंस्टॉलमेंट में दी जाएगी। प्रत्येक किस्त में कुल स्वीकृत राशि की आधी धनराशि प्रदान की जाएगी।

आवेदन की अंतिम तारीख

LIC Golden Jubilee Scholarship 2026 के लिए अब 15 अक्टूबर 2026 तक आवेदन किया जा सकता है। पात्र छात्रों को अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना ऑनलाइन आवेदन पूरा करने की सलाह दी जाती है।

अधिक जानकारी और ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवार LIC Golden Jubilee Foundation की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर विजिट कर सकते हैं।

Leave a comment