Mahakavya Shri Ramayan Katha: माता सीता बनीं अंजलि अरोड़ा, टीजर पर छिड़ी बहस

Mahakavya Shri Ramayan Katha Teaser: अंजलि अरोड़ा माता सीता के किरदार में नजर आई हैं। फिल्म के टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। जानें फिल्म की

नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर जहां पहले से ही जबरदस्त चर्चा है, वहीं अब रामायण पर आधारित एक और फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ सुर्खियों में आ गई है। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसमें अंजलि अरोड़ा माता सीता के किरदार में नजर आ रही हैं।

Mahakavya Shri Ramayan Katha: भारतीय पौराणिक कथाओं पर आधारित फिल्मों का सिलसिला एक बार फिर तेज हो गया है। नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' के बीच अब एक अन्य फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' भी चर्चा में आ गई है। फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है और इसमें अभिनेत्री अंजलि अरोड़ा माता सीता के किरदार में दिखाई दे रही हैं। टीजर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी कास्टिंग को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया की दुनिया में काफी लोकप्रिय नाम हैं। वह 'कच्चा बादाम' पर बनाए गए अपने वीडियो के बाद तेजी से लोकप्रिय हुई थीं। इसके बाद वह रियलिटी शो 'बिग बॉस लॉक अप' में भी नजर आईं। हालांकि, उनके करियर के दौरान एक कथित MMS विवाद ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अंजलि ने उस समय वायरल वीडियो में खुद के होने से इनकार किया था। अब 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में माता सीता की भूमिका मिलने के बाद उनकी प्रोफेशनल लाइफ एक नए मोड़ पर दिखाई दे रही है।

माता सीता के किरदार में अंजलि अरोड़ा

फिल्म के टीजर में अंजलि अरोड़ा को सीता के रूप में दिखाया गया है। उनके साथ अभिनेता देव शर्मा भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। टीजर में राम और सीता के स्वयंवर से लेकर विवाह, वनवास और रावण के प्रसंगों की झलक दिखाई गई है। टीजर की शुरुआत राम और सीता के स्वयंवर से होती है। इसके बाद कहानी वनवास की ओर बढ़ती है। 

राम, सीता और लक्ष्मण के वनवास के दौरान के कई महत्वपूर्ण प्रसंगों को भी इसमें शामिल किया गया है। टीजर में प्रसिद्ध पंक्ति 'रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाई' सुनाई देती है, जबकि बैकग्राउंड में रामायण की चौपाइयों का इस्तेमाल किया गया है। कहानी उस मोड़ पर भी पहुंचती है जब माता सीता लक्ष्मण रेखा पार करती हैं। 

इसके बाद रावण के प्रसंग और आगे होने वाले युद्ध की झलक दिखाई जाती है। टीजर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म रामायण की प्रमुख घटनाओं को बड़े सिनेमाई अंदाज में पेश करने की कोशिश कर रही है।

Mahakavya Shri Ramayan Katha: माता सीता बनीं अंजलि अरोड़ा, टीजर पर छिड़ी बहस

अंजलि की कास्टिंग पर सोशल मीडिया पर बहस

टीजर रिलीज होने के बाद अंजलि अरोड़ा की कास्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है। कुछ यूजर्स ने उन्हें माता सीता के किरदार में देखने पर आपत्ति जताई है। उनकी पिछली सार्वजनिक छवि और पुराने विवादों का हवाला देते हुए कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि क्या उन्हें इस तरह के धार्मिक और प्रतिष्ठित किरदार के लिए चुना जाना उचित है।

वहीं, दूसरी तरफ ऐसे दर्शक भी हैं जो कलाकार के पुराने विवादों के बजाय उसके अभिनय और किरदार निभाने की क्षमता के आधार पर फैसला करने की बात कह रहे हैं। सोशल मीडिया पर चल रही प्रतिक्रियाओं के बीच यह साफ है कि अंजलि की कास्टिंग ने फिल्म की रिलीज से पहले ही इसे चर्चा में ला दिया है।

कौन निभा रहा है भगवान राम और लक्ष्मण का किरदार?

'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में भगवान राम की भूमिका अभिनेता देव शर्मा निभा रहे हैं। वहीं लक्ष्मण के किरदार के लिए शील वर्मा को चुना गया है। फिल्म के टीजर में राम, सीता और लक्ष्मण के वनवास से जुड़े प्रसंगों को प्रमुखता से दिखाया गया है। अंजलि अरोड़ा के लिए यह फिल्म इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके जरिए वह बड़े पर्दे पर अभिनय की दुनिया में अपनी नई शुरुआत करती नजर आएंगी।

Leave a comment