Maharashtra: जलगांव में आक्रोश भीड़ ने पुलिस कर्मियों पर किया हमला, 7 से 8 कर्मी घायल, जानें क्या थी वजह

भारत हिंदी न्यूज़, दिल्लीन्यूज़, महाराष्ट्र हिंदी न्यूज़, ट्यूजडे हिंदी न्यूज़, 21 जून हिंदी न्यूज़, जलगांव में आक्रोश भीड़ ने पुलिस कर्मियों पर किया हमला हिंदी न्यूज़

महाराष्ट्र के जलगांव में एक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी के बाद आक्रोश भीड़ ने पुलिस स्टेशन पर पथराव-बाजी शुरू कर दी। इस घटना में सात से आठ पुलिस कर्मी घायल हो गए।

Jalgaon Crime News: महाराष्ट्र के जलगांव में गुस्साई भीड़ के पुलिस स्टेशन पर पथराव करने का मामला सामने आया है। इस घटना में भीड़ ने स्टेशन में मौजूद पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। घटना में 8 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें से 6 को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद इलाके में माहौल  इतना तनावपूर्ण हो गया हैं कि पुलिस को कार्रवाई के तहत इलाके में कर्फ्यू लागू करना पड़ा है।

क्या था मामला?

दरअसल, बता दें कि यह मामला महाराष्ट्र के जलगांव स्थित जामनेर पुलिस स्टेशन का है। बताया गया कि 9 दिन पहले यानि 11 जून को एक 6 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया था। इस वारदात के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को हाल ही के दिनों में गिरफ्तार कर लिया था।

जिसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ ने गुरुवार रात को पुलिस स्टेशन पहुंचे।  जहां पुलिस कर्मचारियों से मुठभेड़ हुई। फिर गुस्साई भीड़ ने ठाणे पर पथराव शुरू कर दिए।

आरोपी को उनके हवाले की मांग

स्थानीय लोगों की भीड़ जलगांव पुलिस से लगातार आरोपी को उनके हवाले करने की मांग कर रही थी। ताकी वे लोग उसे दुष्कर्म की स्वयं सजा दे सकें। जब पुलिस ने इस मांग को स्वीकार करने से इनकार किया तो भीड़ और पुलिस के मध्य विवाद बढ़ गया और गुस्साए लोगों ने पुलिस स्टेशन पर पथराव शुरू कर दिया।

subkuz.com को मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में एक पुलिस अधिकारी सहित 8 पुलिसकर्मी  घायल हो गए। गुस्साई भीड़ ने शहर में भी कई जगह आगजनी की और कुछ गाड़ियां भी आग में जला दीं।

6 पुलिस कर्मियों की हालत गंभीर

बताया गया कि हालात बिगड़ने के बाद भीड़ पर कंट्रोल नहीं हुआ, तो उसी समय जलगांव शहर से भी पुलिस बल बुलाया गया। फिलहाल, पुलिस बल ने इलाके में कर्फ्यू लगाकर स्थिति पर काबू पा लिया है। घायल हुए 8 पुलिसकर्मियों में से 6 की हालत गंभीर होने पर उनको जलगांव के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a comment