Maharashtra SSC Result 2026 आज सुबह 11:30 बजे होगा जारी, 16 लाख छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकेंगे नतीजे

महाराष्ट्र SSC 10वीं रिजल्ट 2026 आज सुबह 11:30 बजे जारी होगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट और DigiLocker पर अपना स्कोर चेक कर सकेंगे।

आज सुबह 11:30 बजे महाराष्ट्र SSC 10वीं परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी करेगा। करीब 16 लाख छात्र आधिकारिक वेबसाइट और DigiLocker के जरिए अपना परिणाम ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

नई दिल्ली:  आज महाराष्ट्र SSC 10th Result 2026 जारी करने जा रहा है। कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र सुबह 11:30 बजे के बाद mahahsscboard.in और DigiLocker पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे रिजल्ट चेक करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल पहले से तैयार रखें।

आज जारी होगा महाराष्ट्र SSC 10वीं बोर्ड रिजल्ट

Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education आज सुबह 11:30 बजे कक्षा 10वीं यानी SSC परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी करेगा। इस साल परीक्षा में शामिल हुए करीब 16.15 लाख छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है।

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ डिजीलॉकर पर भी अपना स्कोर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल पहले से तैयार रखने की सलाह दी गई है।

इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट

छात्र SSC 10th Result 2026 को इन वेबसाइट्स results.digilocker.gov.in के जरिए देख सकेंगे:

  • MahaHSSC Board
  • DigiLocker Results
  • MKCL SSC Result
  • Target Publications Results
  • Mahresult Portal

डिजीलॉकर से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

छात्र DigiLockerके जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए:

  • DigiLocker वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर “Result” सेक्शन खोलें
  • Maharashtra Board Result लिंक पर क्लिक करें
  • रोल नंबर और जरूरी लॉगिन डिटेल दर्ज करे
  • रिजल्ट डाउनलोड कर प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें

फिलहाल डिजीलॉकर पर रिजल्ट सेक्शन में “Coming Soon” दिखाई दे रहा है, जिसे रिजल्ट जारी होने के बाद एक्टिव किया जाएगा।

फरवरी-मार्च में हुई थी परीक्षा

महाराष्ट्र SSC बोर्ड परीक्षा 2026 का आयोजन 20 फरवरी से 18 मार्च तक किया गया था। परीक्षा खत्म होने के बाद से छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, जो अब कुछ ही घंटों में समाप्त हो जाएगा।

Leave a comment