Market Closing: SBI, HDFC जैसे शेयरों में तेजी, NDA जीत से सेंसेक्स 388 अंक चढ़ा और निफ्टी 26,013 पर बंद

बिहार चुनाव में NDA की जीत से शेयर बाजार मजबूत, सेंसेक्स 388 अंक बढ़कर 84,950 पर, निफ्टी 26,013 पर बंद। बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में तेजी रही।

बिहार चुनाव 2025 में NDA की ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखी गई। सेंसेक्स 388 अंक बढ़कर 84,950 और निफ्टी 26,013 पर बंद हुआ। बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में खासा उछाल रहा।

Market Closing: भारतीय शेयर बाजार सोमवार को हरे निशान में बंद हुआ। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ऐतिहासिक जीत ने शॉर्ट टर्म में निवेशकों की भावना को मजबूत किया। इसके साथ ही बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में तेजी ने भी बाजार को ऊपर धकेला।

सेंसेक्स और निफ्टी की स्थिति

बीएसई सेंसेक्स 84,700 अंक पर खुला और कारोबार के दौरान 84,988 अंक के इंट्रा-डे हाई तक गया। अंत में सेंसेक्स 388.17 अंक या 0.46 फीसदी की बढ़त के साथ 84,950 पर बंद हुआ। 30 कंपनियों में से ज्यादातर शेयर हरे निशान में रहे।

नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 25,948 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 26,024 अंक के हाई तक गया। अंत में निफ्टी 103.40 अंक या 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ 26,013 पर बंद हुआ।

विशेषज्ञों का नजरिया

जियोजित इंवेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा कि बाजार ने अपनी सकारात्मक गति बनाए रखी है और 26,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के पास मंडरा रहा है। निवेशक आगे की तेजी के लिए किसी मजबूत ट्रिगर का इंतजार कर रहे हैं। मिडकैप कंपनियों के उम्मीद से बेहतर Q2 नतीजों ने ग्रोथ रिवाइवल का भरोसा बढ़ाया और अर्निंग्स अपग्रेड की संभावनाओं का संकेत दिया।

बिहार चुनाव का बाजार पर असर

बिहार चुनाव 2025 में NDA की अप्रत्याशित जीत, एग्जिट पोल से भी ऊपर रही। इस समय बाजार पहले से ही कई सकारात्मक खबरों को देख रहा था। RBI और केंद्र सरकार के हालिया सुधार और वृद्धि बढ़ाने वाले कदमों ने बाजार में तेजी का समर्थन किया।

ग्लोबल मार्केट का हाल

एशियाई बाजारों में मिश्रित रुख देखने को मिला। जापान का Nikkei इंडेक्स 0.18% गिरा और Topix 0.44% नीचे रहा। तीसरी तिमाही में जापान की अर्थव्यवस्था में 0.4% की मामूली सिकुड़न दर्ज की गई।

चीन का CSI 300 0.6% नीचे आया और हांगकांग का Hang Seng 0.41% गिरा। दक्षिण कोरिया का KOSPI 1.71% बढ़ा।

पिछले शुक्रवार वॉल स्ट्रीट के इंडेक्स में भी मिश्रित प्रदर्शन रहा। S&P 500 0.05% गिरा, Dow Jones 0.65% नीचे गया जबकि Nasdaq 0.13% बढ़ा। निवेशकों की नजर आगामी कॉर्पोरेट अर्निंग्स और ब्याज दर के रुख पर बनी हुई है। इस हफ्ते Nvidia के नतीजे आने वाले हैं।

Leave a comment