Matt Short Injured: चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर मैट शॉर्ट हुए चोटिल

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा, स्टार ऑलराउंडर मैट शॉर्ट चोटिल हो गए हैं। उनकी उपलब्धता पर संशय बना हुआ है

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में जगह बना चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। टीम के स्टार ऑलराउंडर मैट शॉर्ट चोटिल हो गए हैं।

स्पोर्ट्स न्यूज़: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में जगह बना चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। टीम के स्टार ऑलराउंडर मैट शॉर्ट चोटिल हो गए हैं, जिससे उनके आगामी मैच में खेलने को लेकर संशय बना हुआ है। लाहौर में अफगानिस्तान के खिलाफ हुए मुकाबले में मैट शॉर्ट को फील्डिंग के दौरान पैर में चोट लगी थी। 

Matt Short Injured: चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर मैट शॉर्ट हुए चोटिल

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस बात की पुष्टि की है। बारिश के कारण यह मुकाबला पूरा नहीं हो सका और दोनों टीमों को 1-1 अंक बांटे गए, जिससे ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल का टिकट मिल गया। लेकिन इस बीच, शॉर्ट की चोट टीम के लिए नई चिंता खड़ी कर सकती हैं।

मैट शॉर्ट की फिटनेस बनी चिंता का विषय

ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल मुकाबला 4 मार्च को लाहौर में खेला जाएगा। हालांकि, मैट शॉर्ट की फिटनेस को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन अगर वे फिट नहीं होते हैं तो ऑस्ट्रेलिया को उनकी गैरमौजूदगी में एक बैलेंस टीम बनाने की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। मैट शॉर्ट इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के लिए अहम खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार 63 रन की पारी खेली थी। अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने 20 रन बनाए थे। अब तक के 15 वनडे मैचों में उन्होंने 280 रन बनाए हैं और 2 विकेट भी लिए हैं।

बारिश ने बिगाड़ा ऑस्ट्रेलिया का अभियान

Matt Short Injured: चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर मैट शॉर्ट हुए चोटिल

ऑस्ट्रेलिया ने अपने शुरुआती मैच में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया था। लेकिन उसके बाद टीम के दो मैच बारिश की भेंट चढ़ गए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच रावलपिंडी में खेला जाना था, लेकिन बारिश के कारण नहीं हो सका। अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबला भी लाहौर में बारिश से बाधित रहा।

चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में मैट शॉर्ट की अनुपस्थिति टीम के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकती है। अगर वे फिट नहीं होते हैं, तो ऑस्ट्रेलिया को अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव करने होंगे।

Leave a comment