Mayday Mayday: पायलट क्यों चिल्लाते हैं Mayday Mayday? जानिए क्या होता है इसका मतलब और क्यों किया जाता है इस शब्द का उपयोग

"Mayday Mayday" पायलट द्वारा संकट में चिल्लाया जाने वाला आपातकालीन संकेत है। जानें इसका महत्व, उत्पत्ति और कब इसका उपयोग किया जाता है, "Mayday" शब्द का उपयोग

"Mayday Mayday" एक आपातकालीन कोड वर्ड है, जिसका उपयोग विमानों, जहाजों, या अन्य परिवहन माध्यमों में संकट की स्थिति में किया जाता है। इसका मतलब होता है कि पायलट, क्रू मेंबर, या ऑपरेटर गंभीर खतरे में हैं और तुरंत सहायता की आवश्यकता हैं।

साउथ कोरिया में हुए इस खतरनाक विमान हादसे ने एक बार फिर "Mayday Mayday" शब्द के महत्व को सामने लाया है। जब भी कोई विमान संकट में होता है, पायलट "Mayday Mayday" चिल्लाते हैं, ताकि तुरंत मदद मिल सके। यह एक अंतरराष्ट्रीय आपातकालीन संकेत है, जिसका उपयोग विमानों, जहाजों और अन्य परिवहन माध्यमों में किया जाता हैं।

Mayday Mayday क्यों चिल्लाते हैं पायलट?

Mayday Mayday: पायलट क्यों चिल्लाते हैं Mayday Mayday? जानिए क्या होता है इसका मतलब और क्यों किया जाता है इस शब्द का उपयोग

विमानन क्षेत्र में पायलट और क्रू मेंबर्स के पास कई कोड वर्ड होते हैं, जिनका उपयोग विशेष परिस्थितियों में किया जाता है। इनमें से सबसे अहम शब्दों में से एक है "Mayday Mayday", जिसे आपातकालीन स्थिति में संकट का संकेत देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह शब्द फ्रेंच वाक्यांश "m’aidez" से लिया गया है, जिसका अर्थ होता है "मुझे मदद करें।" पायलट इसे तब उपयोग करते हैं, जब विमान किसी गंभीर समस्या, जैसे तकनीकी खराबी, ईंधन की कमी, आग, या स्वास्थ्य आपातकाल का सामना कर रहा हो। 

इस शब्द को तीन बार दोहराया जाता है – "Mayday Mayday Mayday", ताकि यह स्पष्ट और बिना किसी भ्रम के रेडियो पर प्रसारित हो। जैसे ही यह संदेश एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को मिलता है, वे तुरंत राहत और बचाव प्रक्रिया शुरू कर देते हैं। यह एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त संकेत है, जो संकट की गंभीरता को तुरंत व्यक्त करता है। इसके अलावा, कम गंभीर स्थिति के लिए "Pan-Pan" और ट्रांसपोंडर कोड "Squawk 7700" जैसे संकेतों का भी उपयोग होता है। "Mayday Mayday" संकट के समय तेजी से सहायता प्राप्त करने का एक प्रभावी और अनिवार्य प्रोटोकॉल हैं।

कब किया जाता है Mayday का उपयोग 

Mayday Mayday: पायलट क्यों चिल्लाते हैं Mayday Mayday? जानिए क्या होता है इसका मतलब और क्यों किया जाता है इस शब्द का उपयोग

आपातकाल की स्थिति में पायलट "Mayday" शब्द का उपयोग करते हैं, जो संकट का संकेत देने वाला एक कोड वर्ड है। इस शब्द को तीन बार दोहराया जाता है – "Mayday Mayday Mayday" – ताकि क्रू मेंबर्स और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) तुरंत सतर्क हो जाएं। हालांकि, पायलट इस शब्द का इस्तेमाल हर स्थिति में नहीं कर सकता। इसे केवल गंभीर और जानलेवा परिस्थितियों में ही प्रयोग किया जाता है, जैसे तकनीकी खराबी, आग लगना, या स्वास्थ्य संकट। सीधे आपातकाल की घोषणा न करने का कारण यह है कि इससे विमान में यात्रा कर रहे यात्रियों के बीच दहशत और भगदड़ मच सकती हैं।

इस स्थिति को संभालने और आवश्यक कदम उठाने के लिए कोड वर्ड का उपयोग किया जाता है। "Mayday" के माध्यम से पायलट और क्रू एक संगठित और शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का समाधान करने की कोशिश करते हैं।

"Mayday" शब्द का मतलब 

Mayday Mayday: पायलट क्यों चिल्लाते हैं Mayday Mayday? जानिए क्या होता है इसका मतलब और क्यों किया जाता है इस शब्द का उपयोग

"Mayday" शब्द का उपयोग डिस्ट्रेस कॉल में किया जाता है, जब विमान या यात्री संकट में होते हैं और आपातकालीन मदद की आवश्यकता होती है। यह शब्द विमानन उद्योग में एक अत्यधिक महत्वपूर्ण आपातकालीन संकेत है। इस शब्द का तीन बार उपयोग करना पायलट को यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक होता है कि रेडियो हस्तक्षेप या अन्य शोर के बावजूद, उनकी स्थिति की गंभीरता स्पष्ट रूप से समझी जाए।

"Mayday" शब्द की उत्पत्ति 1920 में हुई थी, जब लंदन के क्रॉडॉन एयरपोर्ट पर रेडियो ऑफ़िसर फ़्रेडरिक स्टैनली मॉकफ़ोर्ड ने इसे पहली बार इस्तेमाल किया। उन्होंने इसे फ़्रेंच शब्द 'm'aider' से लिया, जिसका अर्थ होता है "मेरी मदद करो"। मॉकफ़ोर्ड ने इस शब्द का इस्तेमाल करते हुए यह सुनिश्चित किया कि संकट की स्थिति में सहायता जल्दी और सही तरीके से पहुंच सके। इस प्रकार, "Mayday" ने आपातकालीन स्थिति में एक वैश्विक मानक के रूप में अपनी पहचान बनाई हैं।

Leave a comment