महिला वर्ल्ड कप 2025: ताजमिन ब्रिट्स का धमाका! स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड टूटा

ICC महिला वर्ल्ड कप 2025 में ताजमिन ब्रिट्स ने शानदार प्रदर्शन किया और स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जानिए मैच हाइलाइट्स, स्कोरकार्ड और ताजमिन की रिकॉर्ड
महिला वर्ल्ड कप 2025: ताजमिन ब्रिट्स का धमाका! स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड टूटा

महिला वर्ल्ड कप 2025 में साउथ अफ्रीका की सलामी बल्लेबाज ताजमिन ब्रिट्स इन दिनों अपने शानदार खेल से सबका ध्यान खींच रही हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने शानदार शतक जड़कर न केवल अपनी टीम को जीत दिलाई, बल्कि कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।

स्पोर्ट्स न्यूज़: ICC महिला वर्ल्ड कप 2025 में दक्षिण अफ्रीका की सलामी बल्लेबाज ताजमिन ब्रिट्स ने अपने बल्ले से तहलका मचा दिया है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में शानदार शतक लगाकर टीम को जीत दिलाई और कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। ब्रिट्स का यह पिछले 5 वनडे मैचों में चौथा शतक है, जो महिला क्रिकेट में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 गेंदों में शतक

कोलंबो के मैदान पर ब्रिट्स ने अपनी 89 गेंदों की पारी में 15 चौके और 1 छक्का लगाया। उनकी इस तूफानी पारी ने साउथ अफ्रीका को मजबूत शुरुआत दिलाई और टीम ने 7 विकेट से मैच जीत लिया। उनके इस प्रदर्शन ने न केवल टीम का आत्मविश्वास बढ़ाया, बल्कि टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका की स्थिति भी मजबूत कर दी।

ब्रिट्स की पारी की खासियत यह थी कि उन्होंने सिर्फ 87 गेंदों में शतक पूरा किया, जो तेज़ रन बनाने की उनकी क्षमता का परिचायक है। इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ भी उन्होंने 101 रन बनाए थे। पाकिस्तान दौरे पर उन्होंने नाबाद 101 और 171 रन की शानदार पारियां खेली थीं।

महिला वर्ल्ड कप 2025: ताजमिन ब्रिट्स का धमाका! स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड टूटा

5 मैचों में चौथा शतक

34 साल की ताजमिन ब्रिट्स का यह करियर का सुनहरा दौर कहा जा सकता है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती हार के बाद उन्होंने लगातार रन बनाए और टीम को टूर्नामेंट में वापसी कराई। न्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी पारी ने साबित कर दिया कि वह दक्षिण अफ्रीका की सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज हैं। ब्रिट्स का यह फॉर्म टीम के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उनके लगातार शतक और मजबूती से खेलना साउथ अफ्रीकी महिला टीम को आत्मविश्वास और मानसिक मजबूती देता है। अगर उनका यह फॉर्म जारी रहा, तो वह पहली बार दक्षिण अफ्रीका को महिला विश्व कप ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका निभा सकती हैं।

इस प्रदर्शन के साथ ही ब्रिट्स ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने सिर्फ 41 पारियों में 7 वनडे शतक लगाए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग के नाम था, जिन्होंने 44 पारियों में 7 शतक बनाए थे। ब्रिट्स ने यह रिकॉर्ड तीन पारियों पहले ही तोड़ दिया। इस उपलब्धि से यह स्पष्ट है कि ब्रिट्स महिला क्रिकेट में तीव्र गति और निरंतरता का नया पैमाना तय कर रही हैं। उनके खेल की निरंतरता उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टॉप बल्लेबाजों की सूची में बनाए रखेगी।

स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड भी टूटा

ब्रिट्स ने अपने इस प्रदर्शन से भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। मंधाना के नाम एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा वनडे शतक (4) का रिकॉर्ड था। लेकिन अब ब्रिट्स ने 5वां शतक लगाकर नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। मंधाना ने 2024 में 4 शतक जड़े थे, जबकि 2025 में वह अब तक 4 शतक तक पहुंची हैं। ताजमिन ब्रिट्स ने इसी साल लगातार 5 मैचों में 4 शतक लगाकर महिला क्रिकेट के इतिहास में अपनी छाप छोड़ी है।

Leave a comment