MHT CET Result 2025: PCM ग्रुप का रिजल्ट घोषित, PCB ग्रुप का परिणाम कल होगा जारी

MHT CET 2025 PCM ग्रुप का रिजल्ट cetcell.mahacet.org पर जारी, छात्र लॉगिन कर स्कोरकार्ड डाउनलोड करें। PCB ग्रुप का रिजल्ट 17 जून को आएगा।
MHT CET Result 2025: PCM ग्रुप का रिजल्ट घोषित, PCB ग्रुप का परिणाम कल होगा जारी

MHT CET 2025 के PCM ग्रुप का रिजल्ट 16 जून को जारी किया गया है। छात्र वेबसाइट से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। PCB ग्रुप का रिजल्ट 17 जून को घोषित किया जाएगा।

MHT CET Result 2025: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (MHT CET) 2025 में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स यानी PCM ग्रुप से परीक्षा देने वाले छात्रों का रिजल्ट 16 जून 2025 को घोषित कर दिया गया है। स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल (State CET Cell) ने यह नतीजे अपनी आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर अपलोड किए हैं। जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब वेबसाइट पर जाकर या डायरेक्ट लिंक के ज़रिए अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

रिजल्ट चेक करने के लिए क्या चाहिए?

MHT CET Result 2025: PCM ग्रुप का रिजल्ट घोषित, PCB ग्रुप का परिणाम कल होगा जारी

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपनी लॉगइन डिटेल्स, जैसे रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। लॉगइन करने के बाद उनका स्कोर और अन्य महत्वपूर्ण विवरण स्क्रीन पर दिखाई देंगे, जिन्हें वे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

PCB ग्रुप का रिजल्ट 17 जून को

जो छात्र PCB ग्रुप यानी फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी से परीक्षा में बैठे थे, उनका रिजल्ट 17 जून 2025 को जारी किया जाएगा। स्टेट CET सेल ने यह स्पष्ट किया है कि दोनों ग्रुप्स के रिजल्ट अलग-अलग तारीखों को घोषित किए जा रहे हैं ताकि सर्वर पर अधिक लोड न पड़े और छात्र बिना किसी तकनीकी परेशानी के अपने नतीजे चेक कर सकें।

कैसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड

रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले छात्रों को cetcell.mahacet.org वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर PCM ग्रुप के सेक्शन के अंतर्गत दिए गए ‘Access Your Result’ लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद छात्र अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड डालकर साइन इन करें। लॉगइन के बाद स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा जिसे PDF फॉर्मेट में डाउनलोड किया जा सकता है।

MHT CET Result 2025: PCM ग्रुप का रिजल्ट घोषित, PCB ग्रुप का परिणाम कल होगा जारी

स्कोरकार्ड में कौन-कौन सी जानकारियां मिलेंगी?

MHT CET स्कोरकार्ड में छात्र का नाम, आवेदन संख्या, ग्रुप का विवरण, प्राप्त पर्सेंटाइल स्कोर, कुल अंक, और क्वालिफाई स्टेटस जैसी जानकारियां शामिल होती हैं। ये सभी जानकारियां एडमिशन प्रक्रिया के दौरान बहुत उपयोगी साबित होंगी। इसके अलावा यदि छात्र किसी आरक्षित श्रेणी से हैं तो उनकी कैटेगरी रैंक भी इसमें दर्ज होगी।

परीक्षा में कितने छात्रों ने लिया भाग?

इस वर्ष MHT CET 2025 की परीक्षा PCM और PCB दोनों ग्रुप्स के लिए बड़ी संख्या में छात्रों ने दी। PCM ग्रुप के लिए परीक्षा 19 अप्रैल से 5 मई के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 4,64,263 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था और 4,22,863 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए। वहीं PCB ग्रुप की परीक्षा 9 से 17 अप्रैल 2025 के बीच हुई, जिसमें 3,01,072 रजिस्टर्ड छात्रों में से 2,82,737 छात्र परीक्षा में शामिल हुए।

Leave a comment