मन्नारा चोपड़ा का खुलासा: कहा- 'हर दिन मैं मानसिक लड़ाइयों से जूझती हूं'

मन्नारा चोपड़ा ने अपनी मानसिक सेहत को लेकर भावुक खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वह रोज़ मानसिक लड़ाइयों से गुजरती हैं — जानें उन्होंने और क्या कहा।
मन्नारा चोपड़ा का खुलासा: कहा- 'हर दिन मैं मानसिक लड़ाइयों से जूझती हूं'

बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकी एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा ने हाल ही में अपनी जिंदगी के अनदेखे पहलुओं के बारे में खुलकर बात की। अक्सर लोग उन्हें ग्लैमरस और आरामदायक जीवन जीती दिखते हैं।

एंटरटेनमेंट न्यूज़: बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा ने हाल ही में अपने जीवन के अनदेखे पहलुओं को लेकर खुलासा किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि लोग उन्हें केवल ग्लैमरस और आरामदायक जिंदगी जीती हुई समझते हैं, लेकिन वास्तव में वह हर दिन मानसिक और भावनात्मक लड़ाइयों से गुजरती हैं।

वीडियो में मन्नारा जिम में पसीना बहाते हुए नजर आईं। वह चक्रासन, कोर वर्कआउट और वेटेड स्क्वाट करती दिखीं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, सॉफ्ट हार्ट, स्ट्रांग स्पाइन। लोग सोचते हैं मेरी लाइफ आसान है लेकिन वे नहीं जानते कि मैं हर दिन कितनी मानसिक लड़ाइयों से गुजरती हूं। दुनिया में राजनीति से भरे माहौल में भी मैं हमेशा गरिमा और ईमानदारी को चुनती हूं।

मेहनत और ईमानदारी में विश्वास

मन्नारा ने बताया कि वह कभी किसी ग्रुप में भाग नहीं लेती और न ही किसी खेल या गेम में उलझती हैं। उनका फोकस केवल मेहनत और ईमानदारी से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने पर है। उन्होंने कहा, कुछ दिन मुझे तोड़ते हैं लेकिन मेरी आत्मा कभी झुकती नहीं। अपनी लड़ाइयों को गरिमा के साथ लड़ना ही मेरी पहचान है। यह खुलासा उनके फैंस के लिए एक प्रेरणा भी बन गया है, जो अक्सर उनकी ग्लैमरस छवि को देखते हैं।

मन्नारा ने अपने क्रिएटिव पक्ष को भी साझा किया। पिछले दिसंबर में उन्होंने क्रिसमस क्लासिक 'लास्ट क्रिसमस' में अपनी आवाज दी थी। सोशल मीडिया पर गाना गाते हुए वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, लास्ट क्रिसमस मैंने आपको अपना दिल दिया… लेकिन इस क्रिसमस मैं आपको कुछ और पर्सनल दे रही हूं – मेरी आवाज, मेरा वाइब और मेरे दिल से आपके दिल तक। इस क्लासिक को पहले टेलर स्विफ्ट, एरियाना ग्रांडे और कई अन्य कलाकारों ने कवर किया था। मन्नारा ने इसे अपने फैंस के लिए खास बनाया।

मन्नारा चोपड़ा का खुलासा: कहा- 'हर दिन मैं मानसिक लड़ाइयों से जूझती हूं'

करियर की शुरुआत और फिल्मों में सफर

मन्नारा चोपड़ा का असली नाम बार्बी हांडा है। उनका जन्म हरियाणा के अंबाला कैंट में हुआ। एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले वह फैशन डिजाइनर और असिस्टेंट कोरियोग्राफर रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने हिप हॉप और बेली डांसिंग में भी प्रशिक्षण लिया। मन्नारा ने 2014 में तेलुगु फिल्म 'प्रेमा जीमा जांथा नाई' से एक्टिंग की शुरुआत की। 

इसके बाद उन्होंने हिंदी, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया। 2023 में वह बिग बॉस 17 में सेकंड रनर-अप बनीं। इसके अलावा वे वेब सीरीज 'भूतमेट' में भी नजर आ चुकी हैं। आगामी फिल्मों में मन्नारा तेलुगु फिल्म 'थिरगाबदार सामी' और पंजाबी फिल्म 'ओही चन्न ओही रातां' में दिखाई देंगी।

Leave a comment