Mosam Update: दिल्ली-NCR में धुंध के साथ कड़ाके की ठंड ने बरपाया कहर, दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा आज का मौसम

दिल्ली-NCR में धुंध और कड़ाके की ठंड ने असर दिखाया, वहीं दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट है। जानें आज के मौसम का अपडेट और आपके शहर में क्या रहेगा मौसम
Mosam Update: दिल्ली-NCR में धुंध के साथ कड़ाके की ठंड ने बरपाया कहर, दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा आज का मौसम

दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है, जहां कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में तापमान शून्य से नीचे चला गया है, जिससे ठंड और भी सख्त हो गई है। पंजाब और हरियाणा में शीतलहर का दौर जारी है, जहां फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम: दिल्ली-एनसीआर में ठंड का असर लगातार गहराता जा रहा है। दिल्ली के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम जैसे आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से घने कोहरे की मोटी चादर छाई हुई है, जिससे दृश्यता कम हो रही है। उत्तर भारत के अन्य हिस्से भी कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ क्षेत्रों में तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया है, जिससे इन इलाकों में जीवन कठिन हो गया है। दूसरी ओर, दक्षिण भारत में मौसम में बदलाव के संकेत हैं, जहां बारिश होने की संभावना जताई गई हैं।

दिल्ली-एनसीआर में ठंड का कहर

Mosam Update: दिल्ली-NCR में धुंध के साथ कड़ाके की ठंड ने बरपाया कहर, दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा आज का मौसम

दिल्ली में ठंड का प्रकोप जारी है, लेकिन न्यूनतम तापमान बीते दिन की तुलना में थोड़ा बढ़ा है। आज यहां सबसे कम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्यतः 4 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। उत्तर और पूर्वी भारत में तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 1.5 से 1.5 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ हैं।

दक्षिण भारत के प्रायद्वीपीय और तटीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 12 घंटों में पश्चिम-मध्य खाड़ी के ऊपर बना डिप्रेशन तीव्र हो सकता है। वहीं, एक पश्चिमी विक्षोभ वर्तमान में 70 डिग्री पूर्व और 25 डिग्री उत्तर में सक्रिय हैं।

पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में शीत लहर

Mosam Update: दिल्ली-NCR में धुंध के साथ कड़ाके की ठंड ने बरपाया कहर, दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा आज का मौसम

पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जबकि बठिंडा में यह 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के हिसार में भी स्थिति समान रही, जहां न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने इन इलाकों में शीतलहर की स्थिति बने रहने की जानकारी दी है।

हिमाचल प्रदेश के निचले पहाड़ी और मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने 21 से 24 दिसंबर के बीच ठंड से लेकर भीषण शीतलहर की संभावना जताई है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और मंडी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। चंबा और कांगड़ा जिलों में पहले ही येलो अलर्ट जारी किया गया था, जो शनिवार तक प्रभावी रहा।

राजस्थान में हो सकती है बारिश

Mosam Update: दिल्ली-NCR में धुंध के साथ कड़ाके की ठंड ने बरपाया कहर, दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा आज का मौसम

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर के बीच अगले सप्ताह एक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिलेगा, जिसके कारण राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 25 दिसंबर को दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बारिश की संभावना है, जबकि 26 और 27 दिसंबर को उदयपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कुछ क्षेत्रों में मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती हैं।

इस दौरान सर्दी और शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा, जिससे ठंड में और भी इजाफा हो सकता है। यह बारिश फसलों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है, लेकिन ठंड में वृद्धि से बचाव की आवश्यकता होगी।

Leave a comment