एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 29 सितंबर है। कुल 7,500 रिक्तियों पर नियुक्ति होगी। योग्य उम्मीदवार मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Education news: मध्य प्रदेश में एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख कल, 29 सितंबर निर्धारित की गई है। इस भर्ती के जरिए कुल 7,500 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। योग्य उम्मीदवार मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में गलती होने पर संशोधन की सुविधा 4 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगी। पात्रता के अनुसार उम्मीदवार का 10वीं/12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है, जबकि अनुसूचित जनजाति के लिए 8वीं की योग्यता मान्य है।
भर्ती पदों का विवरण
1. कुल पद: 7500
भर्ती एजेंसी: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB)
2. पद: पुलिस कॉन्स्टेबल
पात्रता एवं आयु सीमा
1. शैक्षिक योग्यता
- सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग: 10वीं या 12वीं पास
- अनुसूचित जनजाति: 8वीं पास
2. आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष (29 सितंबर 2025 तक)
- अधिकतम आयु: 33 वर्ष (सामान्य और ईडब्ल्यूएस)
आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार छूट
आवेदन कैसे करें
MP पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए उम्मीदवार घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है:
- आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.इन पर जाएं।
- भाषा का चयन करें – हिंदी या अंग्रेजी।
- होमपेज पर Online Form - Police Constable Recruitment Test - 2025 पर क्लिक करें।
- प्रोफाइलिंग पर जाकर मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी भरकर पंजीकरण करें।
- लॉगिन के माध्यम से शैक्षणिक और अन्य विवरण भरें।
- वर्ग के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करें।
आवेदन पत्र को पूरी तरह से भरने के बाद सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
आवेदन शुल्क
अभ्यर्थियों को आवेदन के समय वर्ग के अनुसार शुल्क जमा करना आवश्यक है। बिना शुल्क के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
- जनरल श्रेणी / अन्य राज्यों: ₹560
- OBC / SC / ST: ₹310
- अतिरिक्त पोर्टल शुल्क: ₹60 (ऑनलाइन भुगतान के साथ)