पुणे के एक मध्यमवर्गीय परिवार में पली-बढ़ी मुग्धा गोडसे ने कम उम्र में ही ग्लैमर की दुनिया में कदम रख दिया था। ग्लैडरेग्स मेगा मॉडल हंट का खिताब जीतने से पहले उन्होंने भी संघर्ष के दौर का सामना किया।
Mugdha Godse: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल मुग्धा गोडसे इन दिनों अपनी spiritual journey और गायन को लेकर चर्चा में हैं। मॉडलिंग और फिल्मों में पहचान बनाने वाली मुग्धा ने हाल ही में कृष्ण वंदना के जरिए singing की दुनिया में कदम रखा है। एक्ट्रेस का कहना है कि उनके आध्यात्मिक सफर में उनके गुरु तरनेव जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
मुग्धा गोडसे ने अपने करियर में Fashion, Jail, Heroine और Satyagraha जैसी फिल्मों में काम किया है। हालांकि, ग्लैमर की दुनिया में पहुंचने से पहले उनका जीवन काफी संघर्षपूर्ण रहा। पुणे के एक middle-class family से आने वाली मुग्धा ने कॉलेज के दिनों में कई तरह की part-time jobs कीं और अपने खर्च के लिए खुद पैसे कमाए।
'Spiritual होने के लिए दुनिया छोड़ना जरूरी नहीं'
मुग्धा के मुताबिक आम धारणा है कि spirituality और glamour एक साथ नहीं चल सकते, लेकिन वह इस सोच से सहमत नहीं हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2013 में अपने गुरु तरनेव जी से मुलाकात के बाद उनकी आध्यात्मिक सोच को नई दिशा मिली। उनके अनुसार अध्यात्म का अर्थ यह नहीं है कि व्यक्ति अपने सामान्य जीवन और जिम्मेदारियों से दूरी बना ले।
मुग्धा का मानना है कि कोई व्यक्ति अपनी professional life, रोजमर्रा के काम और महत्वाकांक्षाओं के साथ भी spirituality को अपने जीवन का हिस्सा बना सकता है। उन्होंने कहा कि उनके गुरु ने उन्हें जीवन को एक अलग नजरिए से देखने की सीख दी। उनके मुताबिक आधुनिक जीवन की तेज रफ्तार में इंसान कई बार खुद से दूर हो जाता है और ऐसे समय में गुरु सही दिशा दिखाने वाले guiding light की भूमिका निभाते हैं।
कृष्ण वंदना से Singing में नई शुरुआत
मुग्धा गोडसे ने हाल ही में गायन के क्षेत्र में भी कदम रखा है। उन्होंने एक Krishna Vandana गाई है, जिसमें भगवान कृष्ण के 108 नामों को शामिल किया गया है। मुग्धा के अनुसार इस भक्ति गीत के लिए उन्हें अपने गुरु से आशीर्वाद मिला। वह कृष्ण को केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं मानतीं, बल्कि प्रेम, करुणा और चेतना का प्रतीक भी मानती हैं। उनका कहना है कि इसी भावना को उन्होंने अपनी Krishna Vandana में व्यक्त करने की कोशिश की है।
कॉलेज के दिनों से ही थीं Financially Independent
मुग्धा ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि वह एक सामान्य middle-class परिवार से आती हैं और modeling career शुरू करने के दौरान उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। कॉलेज के समय वह पुणे से मुंबई तक ST buses से सफर करती थीं। मुंबई में काम पूरा करने के बाद वापस पुणे लौटना उनके लिए रोजमर्रा की routine का हिस्सा था।
मुग्धा ने बताया कि teenage years से ही उनमें अपने पैरों पर खड़े होने और खुद पैसे कमाने की इच्छा थी। इसी सोच के चलते उन्होंने पढ़ाई के साथ कई छोटे-मोटे काम किए।
![]()
पेट्रोल पंप पर भी की नौकरी
मॉडलिंग में आने से पहले मुग्धा ने petrol pump पर भी काम किया था। उन्होंने बताया कि वहां उन्हें करीब 100 रुपये प्रतिदिन मिलते थे। उनका उद्देश्य बड़ा पैसा कमाना नहीं था। वह बस इतना कमाना चाहती थीं कि अपने छोटे-मोटे खर्च खुद उठा सकें और परिवार से extra pocket money मांगने की जरूरत न पड़े।
इसके अलावा उन्होंने sales और promotional activities से जुड़े कई काम भी किए। एक pager company में भी उन्होंने काम किया था। वह अपनी बहन और दोस्तों के साथ मिलकर अलग-अलग part-time jobs किया करती थीं।
Sales से लेकर Gym Instructor तक का काम
मुग्धा के शुरुआती कामों की list काफी लंबी रही है। उन्होंने sales में काम करने के साथ oil products बेचने, surveys करने और promotional assignments में हिस्सा लेने की बात भी बताई। उन्होंने एक gym में instructor के तौर पर भी काम किया। एक समय ऐसा भी था जब उन्होंने करीब 30 दिनों तक लगातार काम करके लगभग 3,000 रुपये कमाए थे। उस दौर में उनके लिए यह रकम काफी महत्वपूर्ण थी।
मुग्धा के मुताबिक यह सिर्फ कमाई नहीं थी, बल्कि उनके लिए self-reliance की शुरुआत थी। छोटी-छोटी नौकरियों से मिले पैसे से वह दोस्तों और परिवार के साथ बाहर जातीं, lunch करतीं, वडा पाव खातीं और अपनी जरूरतें पूरी करती थीं।
Struggle से Fashion और Bollywood तक पहुंचीं
मुग्धा गोडसे ने बाद में modeling में अपनी पहचान बनाई और Gladrags Mega Model Hunt जीतकर glamour industry में अपनी जगह मजबूत की। इसके बाद उन्होंने फिल्मों का रुख किया। आज वह अपने acting career के साथ spirituality और music को भी explore कर रही हैं। उनकी कहानी यह दिखाती है कि glamour industry तक पहुंचने का सफर हमेशा आसान नहीं होता और कई successful personalities को भी अपने शुरुआती दौर में छोटे-छोटे कामों से शुरुआत करनी पड़ती है।










