Adani Group: पुराने कर्ज की Refinancing के लिए 2.5 अरब डॉलर जुटाएगा अदाणी समूह, बन सकता है भारत का सबसे बड़ा Offshore Loan

Adani Group पुराने कर्ज की Refinancing के लिए $2.5 अरब जुटाने की योजना बना रहा है। यह सौदा पूरा होने पर भारत का इस साल का सबसे बड़ा Offshore Loan हो सकता है

एशिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शामिल गौतम अदाणी के नेतृत्व वाला अदाणी ग्रुप दो सीमेंट कंपनियों के अधिग्रहण के लिए लिए गए पुराने कर्ज को चुकाने के लिए करीब 2.5 अरब डॉलर जुटाने की योजना बना रहा है।

बिजनेस न्यूज़: Adani Group अपने सीमेंट कारोबार से जुड़े पुराने कर्ज को चुकाने के लिए करीब 2.5 अरब डॉलर (लगभग ₹23,782 करोड़) का नया विदेशी कर्ज जुटाने की तैयारी में है। यह योजना सफल होने पर 2026 में किसी भारतीय कंपनी द्वारा लिया गया सबसे बड़ा Offshore Loan हो सकता है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, यह रकम ग्लोबल बैंकों और lenders से Refinancing के जरिए जुटाई जाएगी। मामले से परिचित सूत्रों ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर इस प्रस्ताव की जानकारी दी है।

Cement Companies के अधिग्रहण के कर्ज को चुकाने की तैयारी

Adani Group ने दो सीमेंट कंपनियों के अधिग्रहण के लिए पहले जो कर्ज लिया था, अब उसी debt को refinance करने की योजना बनाई जा रही है। इस पूरी financing exercise का उद्देश्य पुराने borrowing को नए loan से replace करना है। इस योजना में अदाणी परिवार की मॉरीशस स्थित कंपनी Endeavour Trade and Investment Ltd. अहम भूमिका निभा सकती है। कंपनी करीब 1.5 अरब डॉलर का Bridge Loan लेने की तैयारी में है, जिसकी अवधि लगभग 18 से 24 महीने हो सकती है।

Bridge Loan पर कितना Interest लगेगा?

सूत्रों के अनुसार, प्रस्तावित Bridge Financing पर ब्याज दर अमेरिकी SOFR (Secured Overnight Financing Rate) से करीब 1.5 percentage points अधिक हो सकती है। हालांकि, यह लंबे समय के लिए final financing नहीं होगी। योजना के मुताबिक, बाद में इस विदेशी कर्ज को भारतीय बैंकों से लिए जाने वाले Rupee Loan के जरिए refinance किया जा सकता है। इस प्रक्रिया में State Bank of India (SBI) और HDFC Bank से कर्ज लेने का विकल्प शामिल बताया गया है।

Adani Group: पुराने कर्ज की Refinancing के लिए 2.5 अरब डॉलर जुटाएगा अदाणी समूह, बन सकता है भारत का सबसे बड़ा Offshore Loan

Adani Infra भी जुटा सकती है करीब 1 अरब डॉलर

अदाणी समूह की एक अन्य family-owned company Adani Infra (India) Ltd. भी विदेशी बाजार से लगभग 1 अरब डॉलर जुटाने की तैयारी में है। यह कंपनी Reserve Bank of India की External Commercial Borrowings (ECB) window का इस्तेमाल करते हुए करीब पांच साल की अवधि वाला loan ले सकती है। सूत्रों के मुताबिक, इस financing की लागत SOFR से लगभग 275 basis points अधिक हो सकती है।

RBI की Swap Facility से क्या फायदा होगा?

विदेशी currency में लिए गए कर्ज में Hedging Cost एक अहम factor होता है। ऐसे में RBI की foreign exchange swap facility से कंपनियों के लिए currency risk को manage करने की लागत कम होने की संभावना रहती है। यह सुविधा ऐसे समय में महत्वपूर्ण है जब भारतीय रुपया दबाव में हो और कंपनियां foreign currency borrowing का इस्तेमाल कर रही हों।

अगर Adani Group की यह financing पूरी हो जाती है, तो यह 2026 में भारत से जुड़ा सबसे बड़ा Offshore Debt Deal बन सकता है। ब्लूमबर्ग के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, प्रस्तावित 2.5 अरब डॉलर की borrowing AdaniConneX Pvt. Ltd. द्वारा लिए गए करीब 1.13 अरब डॉलर के कर्ज से भी बड़ी होगी।

Leave a comment