मराठी भाषा विवाद: 'मुझसे पूछे बिना...', राज ठाकरे का मनसे नेताओं को सख्त फरमान

राज ठाकरे ने मनसे नेताओं को बिना मंजूरी मीडिया से बात करने पर रोक लगाई। मराठी भाषा विवाद और गठबंधन की अटकलों के बीच लिया गया सख्त फैसला।
मराठी भाषा विवाद: 'मुझसे पूछे बिना...', राज ठाकरे का मनसे नेताओं को सख्त फरमान

महाराष्ट्र में मराठी भाषा को लेकर चल रहे सियासी विवाद के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने अपनी पार्टी के नेताओं को सख्त निर्देश दिया है कि वे बिना उनकी अनुमति किसी भी मीडिया माध्यम से बात न करें। यह आदेश तब आया है जब मनसे और उद्धव ठाकरे गुट एक साथ कई जगह मराठी भाषा के समर्थन में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को मीरा-भायंदर में भी दोनों दलों ने संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन किया, जिससे उनके संभावित गठबंधन की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

राज ठाकरे ने ट्वीट के जरिए साफ कहा है कि मनसे के किसी भी नेता को उनकी अनुमति के बिना प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक या डिजिटल मीडिया से बातचीत करने की इजाजत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि केवल अधिकृत प्रवक्ताओं को ही उनकी मंजूरी मिलने पर मीडिया से बात करने की अनुमति होगी। सोशल मीडिया पर नेताओं के बयानों या वीडियो पोस्ट करने पर भी पूरी रोक लगा दी गई है। इस कदम को पार्टी में अनुशासन कायम रखने और गठबंधन को लेकर फैल रही अफवाहों पर लगाम लगाने की कोशिश माना जा रहा है।

गठबंधन की अटकलें और मराठी-अमराठी विवाद

मराठी भाषा विवाद: 'मुझसे पूछे बिना...', राज ठाकरे का मनसे नेताओं को सख्त फरमान

राज और उद्धव ठाकरे के वर्ली में साथ दिखने के बाद से महाराष्ट्र की राजनीति में उनके संभावित गठबंधन को लेकर चर्चाएं बढ़ गई हैं। हालांकि अभी तक दोनों दलों के बीच कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। वहीं, राज्य में मराठी और अमराठी विवाद भी गहराया हुआ है, जिसमें मनसे का रुख दोनों मामलों के केंद्र में है। इस मुद्दे ने सियासी माहौल को और गर्मा दिया है।

राज ठाकरे का मीडिया से दूरी बनाए रखने का फैसला क्यों

मराठी भाषा विवाद: 'मुझसे पूछे बिना...', राज ठाकरे का मनसे नेताओं को सख्त फरमान

कई मनसे कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक रूप से दोनों दलों के गठबंधन की मांग की थी। इस कारण राज ठाकरे ने ऐसे अटकलों और चर्चाओं को रोकने के लिए पार्टी नेताओं को मीडिया से बात न करने का आदेश दिया है। साथ ही, मराठी-अमराठी विवाद पर मनसे नेताओं के आक्रामक रवैये को देखते हुए यह भी माना जा रहा है कि ठाकरे ने पार्टी में अनुशासन बनाए रखने और सियासी विवाद को बढ़ने से रोकने के लिए यह कदम उठाया है।

इस फैसले से मनसे के भीतर एकजुटता और अनुशासन बरकरार रखने की कोशिश की जा रही है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और गठबंधन दोनों की छवि मजबूत बनी रहे।

Leave a comment