NALCO Recruitment 2026 के लिए आवेदन 21 मई से शुरू, 268 नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती

NALCO Recruitment 2026 के तहत 268 नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती। 21 मई से 10 जून तक nalcoindia.com पर ऑनलाइन आवेदन करें।

नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड ने 268 नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 21 मई से शुरू होकर 10 जून 2026 तक चलेगी। 10वीं, ITI, डिप्लोमा और BSc पास उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

नई दिल्ली: NALCO Recruitment 2026 के तहत नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड ने नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती का एलान किया है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 268 रिक्त पद भरे जाएंगे। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 21 मई 2026 से ऑफिशियल वेबसाइट nalcoindia.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून 2026 निर्धारित की गई है।

268 पदों पर होगी भर्ती, 21 मई से शुरू होंगे आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए NALCO ने नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार नॉन-एग्जीक्यूटिव कैटेगरी के विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन मोड में आयोजित होगी और उम्मीदवार निर्धारित तिथियों के भीतर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे।

NALCO Recruitment 2026 के लिए आवेदन 21 मई से शुरू, 268 नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 268 रिक्त पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले भर्ती से जुड़ी पात्रता और जरूरी निर्देश ध्यान से पढ़ लें।

10वीं, ITI, डिप्लोमा और BSc पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

NALCO Recruitment 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड या डिसिप्लिन में ITI, डिप्लोमा या BSc की योग्यता मांगी गई है। अलग-अलग पदों के अनुसार शैक्षिक योग्यता तय की गई है।

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र पदानुसार 27 से 35 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

CBT और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा चयन

भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण में मेडिकल फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अंतिम नियुक्ति दी जाएगी।

कंपनी की ओर से जल्द ही परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी भी जारी की जा सकती है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

ऑनलाइन मोड में भरना होगा आवेदन फॉर्म

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को nalcoindia.com वेबसाइट पर जाकर करियर सेक्शन में उपलब्ध भर्ती लिंक खोलना होगा। इसके बाद नए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करना होगा और फिर आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरनी होगी।

दस्तावेज अपलोड करने और आवेदन शुल्क जमा करने के बाद उम्मीदवार फॉर्म सबमिट कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखना जरूरी होगा।

आवेदन शुल्क की पूरी जानकारी

जनरल, ओबीसी (NCL) और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये जमा करने होंगे। वहीं एससी, एसटी, PwBD, एक्स सर्विसमैन, इंटरनल और land ouste श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है। इन वर्गों के अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन कर सकेंगे।

Leave a comment