National Film Awards 2024: मलयाली फिल्म 'Aattam: द प्ले' ने नेशनल अवॉर्ड्स में जीता ‘Best Feacher Award, जानें इस फिल्म की कहानी

National Film Awards 2024: मलयाली फिल्म 'Aattam: द प्ले' ने नेशनल अवॉर्ड्स में जीता ‘Best Feacher Award, जानें इस फिल्म की कहानी, आट्टम को नेशनल Best Award,

70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों (National Film Awards 2024) की घोषणा कर दी गई है। इस बार मलयालम फिल्म 'आट्टम' (Aattam) ने नेशनल अवार्ड के बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता है। इस घोषणा के बाद से आट्टम की चर्चा चारों ओर फैल गई है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं करने वाली इस फिल्म के बारे में चलिए विस्तार से जानते हैं।

Film Award: भारतीय सिनेमा के प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कारों में से एक, नेशनल अवॉर्ड्स 2024 के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। 16 अगस्त को, दिल्ली के विज्ञान भवन में 2022 की फिल्मों के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के सम्मानित व्यक्तियों का नाम घोषित किया गया। जिसमें मलयालम फिल्म "आट्टम" को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म श्रेणी में विजेता घोषित किया गया है। इस घोषणा के बाद, सोशल मीडिया पर " Aattam The Play" करने लगा है।

बॉक्स ऑफिस पर आट्टम का हाल

National Film Awards 2024: मलयाली फिल्म 'Aattam: द प्ले' ने नेशनल अवॉर्ड्स में जीता ‘Best Feacher Award, जानें इस फिल्म की कहानी

आनंद एकर्षी के निर्देशन में बनी फिल्म "आट्टम" को लगभग एक साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। यह एक मल्टी स्टारर फिल्म है, जिसमें विनय फोर्ट, कलाभवन शजोहन, जरीन सिहाब और जॉली एंटनी जैसे कई प्रमुख कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आए हैं।

बताया जा रहा है कि बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर यह फिल्म कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ पाई थी और इसका कुल कलेक्शन केवल 1.5 करोड़ रहा। हालाँकि, फिल्म की कहानी बेहद आकर्षक थी और अब इसे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म श्रेणी में विजेता के रूप में चुना गया है।

'आट्टम: द प्ले' की कहानी

आट्टम एक सस्पेंस चैंबर ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी आपको अंत तक अपने साथ बांधे रखेगी। इस फिल्म की कहानी एक थिएटर ग्रुप में काम करने वाली अभिनेत्री द्वारा एक अभिनेता पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों के इर्द-गिर्द घूमती है। जिस अभिनेता पर यह आरोप लगाया जाता है, वह एक लोकप्रिय कलाकार है, जिसने हाल ही में इस थिएटर समूह में शामिल होने का निर्णय लिया है। फिल्म की जटिलता और गहराई दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देती है, और यह दर्शाती है कि सच्चाई और भ्रम के बीच में कौन सी सीमाएं होती हैं।

National Film Awards 2024: मलयाली फिल्म 'Aattam: द प्ले' ने नेशनल अवॉर्ड्स में जीता ‘Best Feacher Award, जानें इस फिल्म की कहानी

शुरुआत में उस अभिनेत्री का समर्थन टीम के सभी (12 लोग) सदस्य करते हैं, लेकिन फिर वे अपना दृष्टिकोण बदल लेते हैं। 'आट्टम' की कहानी में किस प्रकार ट्विस्ट और टर्न आते हैं, यही चीज़ इस फिल्म को देखने के लिए आकर्षक बनाती है।

'आट्टम' का अर्थ

'अट्टम' का अंग्रेजी में मतलब है 'द प्ले', यानि नाटक। जॉय मूवी प्रोडक्शन के बैनर तले बनी यह एक कोर्टरूम ड्रामा है, जो हॉलीवुड की प्रसिद्ध फिल्म 'ट्वेल्व एंग्री मेन' पर आधारित है। आइए, अब हम इसकी कहानी के बारे में बात करते हैं, जो इसकी चर्चा का मुख्य कारण बन रही है।

OTT प्लेटफॉर्म पर 'आट्टम'

अगर आप मलयालम फिल्म आट्टम को देखने के लिए उत्साहित हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है! आप इसे ओटीटी पर देख सकते हैं। यह फिल्म प्रसिद्ध ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है, जहां आप इसका पूरा आनंद ले सकते हैं।

Leave a comment