WI vs SA 3rd Test Match: मार्करम-वेरिन के अर्धशतकों से साउथ अफ्रीका मजबूत, टीम ने हासिल की 239 रन की लीड, दूसरे दिन भी गिरे 8 विकेट

मार्करम-वेरिन के अर्धशतकों से साउथ अफ्रीका मजबूत, टीम ने हासिल की 239 रन की लीड, दूसरे दिन भी गिरे 8 विकेट, स्पोर्ट्स हिंदीन्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, न्यूज़

 

दक्षिण अफ्रीका ने सर विवियन रिचर्ड्स ट्रॉफी पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल समाप्त होने तक मेहमान टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 223 रन बना लिए हैं। इस प्रकार, दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज पर कुल 239 रन की बढ़त हासिल कर ली है। काइल वेरिन ने 50 रन और वियान मुल्डर ने 34 रन बनाकर नाबाद वापस लौटे।

WI vs SA 3rd Test Match: मार्करम-वेरिन के अर्धशतकों से साउथ अफ्रीका मजबूत, टीम ने हासिल की 239 रन की लीड, दूसरे दिन भी गिरे 8 विकेट

स्पोर्ट्स न्यूज़: दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच गुयाना में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट का दूसरा दिन भी रोमांचक से भरपूर रहा। मैच के दूसरे दिन कुल 8 विकेट गिरे। वेस्टइंडीज की टीम 97 के स्कोर से आगे खेलते हुए 144 रन पर सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका ने शुरुआत में दो विकेट जल्दी हासिल किए, लेकिन वेस्टइंडीज की अंतिम जोड़ी ने उन्हें पहली पारी में बराबरी के करीब पहुँचाने में बहुत मदद की।

वेस्टइंडीज ने 10वें विकेट के लिए की अहम साझेदारी

WI vs SA 3rd Test Match: मार्करम-वेरिन के अर्धशतकों से साउथ अफ्रीका मजबूत, टीम ने हासिल की 239 रन की लीड, दूसरे दिन भी गिरे 8 विकेट

जेसन होल्डर और शमर जोसेफ ने 10वें विकेट के लिए 40 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई, जो वेस्टइंडीज की पारी में दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी साबित हुई। दक्षिण अफ्रीका के लिए वियान मुल्डर ने चार विकेट हासिल किए, जबकि नांद्रे बर्गर ने तीन विकेट लिए। केशव महाराज ने दो विकेट अपने नाम किए और कगिसो रबाडा को मात्र एक विकेट मिला। इस पारी में जेसन होल्डर ने वेस्टइंडीज की ओर से सर्वाधिक नाबाद 54 रन बनाकर महत्वपूर्ण योगदान दिया।

दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका की शानदार शुरुआत

WI vs SA 3rd Test Match: मार्करम-वेरिन के अर्धशतकों से साउथ अफ्रीका मजबूत, टीम ने हासिल की 239 रन की लीड, दूसरे दिन भी गिरे 8 विकेट

साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में ठोस शुरुआत की। एडेन मार्करम और टोनी डी जोरजी के बीच 79 रन की महत्वपूर्ण ओपनिंग साझेदारी हुई। मार्करम ने 51 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। उसके बाद वेस्टइंडीज ने तेज़ी से विकेट चटकाए और साउथ अफ्रीका स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 134 रन हो गया। इसके बाद वेरिन और वियान मुल्डर के बीच छठे विकेट के लिए नाबाद 84 रनों की साझेदारी हुई।

दूसरा दिन भी गेंदबाजों के नाम

WI vs SA 3rd Test Match: मार्करम-वेरिन के अर्धशतकों से साउथ अफ्रीका मजबूत, टीम ने हासिल की 239 रन की लीड, दूसरे दिन भी गिरे 8 विकेट

दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच गुयाना में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन भी तेज गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेडन सील्स ने तीन विकेट चटकाए। हालांकि स्पिनर्स को भी विकेट से मदद मिल रही है। वेस्टइंडीज की पहली पारी में केशव महाराज ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया, वहीं साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी में गुडाकेश मोती ने अपनी छाप छोड़ी। मैच में अभी तीन दिन का खेल बाकी है। साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 223 रन बना लिए हैं, जिससे मेहमान टीम की कुल बढ़त 239 रन हो गई हैं।

 

 

 

 

Leave a comment