Rozgar Mela in Ayodhya: यूपी सरकार की नई पहल, 18 अगस्त को अयोध्या में 'रोजगार मेले' का आयोजन, 70,000 युवाओं को मिलेगी नौकरी

Rozgar Mela in Ayodhya: यूपी सरकार की नई पहल, 18 अगस्त को अयोध्या में 'रोजगार मेले' का आयोजन, 70,000 युवाओं को मिलेगी नौकरी, अयोध्या में रोजगार मेले का आयोजन

अयोध्या में आयोजित हो रहे रोज़गार मेले में 50,000 से अधिक नौकरियों को भरने का उद्देश्य रखा गया है। इस मेले में विभिन्न क्षेत्रों की 100 से ज्यादा कंपनियां भाग लेंगी। अडाणी ग्रुप, टाटा मोटर्स, बजाज ऑटो, फ्लिपकार्ट, होंडा, एक्सेंचर, लावा, नोकिया और सुजुकी जैसी प्रमुख कंपनियां इस मेले में भागीदारी करेंगी।

Rozgar Mela in Ayodhya: यूपी सरकार की नई पहल, 18 अगस्त को अयोध्या में 'रोजगार मेले' का आयोजन, 70,000 युवाओं को मिलेगी नौकरी

UP Update: यूपी सरकार के मिशन रोजगार के अंतर्गत अब रामनगरी अयोध्या में 'रोजगार मेले' का आयोजन किया जाएगा। 18 अगस्त को मुख्यमंत्री अयोध्या में इस मेले का उद्घाटन करेंगे। इस मेले में 100 से अधिक कंपनियां हिस्सा लेंगी और 50,000 से ज्यादा युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। बता दें कि यह यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पंद्रह दिनों में तीसरा दौरा होगा।

यूपी सरकार ने किया 'रोजगार मेले' का आयोजन

Rozgar Mela in Ayodhya: यूपी सरकार की नई पहल, 18 अगस्त को अयोध्या में 'रोजगार मेले' का आयोजन, 70,000 युवाओं को मिलेगी नौकरी

मिशन रोज़गार के तहत यूपी सरकार ने अब रामनगरी में युवाओं को सीधे रोज़गार प्रदान करने के लिए रोज़गार मेले का आयोजन करने का निर्णय लिया है। 18 अगस्त को अयोध्या के कुमारगंज में स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय में एक बड़ा रोज़गार मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे और वे इस मेले का उद्घाटन करेंगे। दिलचस्प बात यह है कि यह योगी का 15 दिनों में तीसरा अयोध्या दौरा होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सीधे युवाओं के साथ संवाद करेंगे।

मेले में 100 से अधिक कम्पनियां भागीदार

Rozgar Mela in Ayodhya: यूपी सरकार की नई पहल, 18 अगस्त को अयोध्या में 'रोजगार मेले' का आयोजन, 70,000 युवाओं को मिलेगी नौकरी

जानकारी के अनुसार यह रोज़गार मेला उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा आयोजित किया जाएगा। अयोध्या में इस रोज़गार मेले का उद्देश्य 50,000 से अधिक रिक्तियों को भरना है। बताया जा रहा है कि इसमें विभिन्न क्षेत्रों से 100 से अधिक कंपनियां भाग लेंगी। जिनमें में अडाणी ग्रुप, टाटा मोटर्स, बजाज ऑटो, फ्लिपकार्ट, होंडा, एक्सेंचर, लावा, नोकिया और सुजुकी जैसी प्रमुख कंपनियों की भागीदारी होगी।

17 अगस्त को अंबेडकर नगर में मेला

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन और आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त छात्र तथा अन्य युवा भी इस मेले में शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त, 17 अगस्त यानि आज अंबेडकरनगर में भी एक रोज़गार मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें 46 कंपनियां शामिल होंगी। इस रोज़गार मेले का लक्ष्य 21,000 पदों को भरना है। इस तरह, 17-18 अगस्त को बड़ी संख्या में युवाओं को वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

Rozgar Mela in Ayodhya: यूपी सरकार की नई पहल, 18 अगस्त को अयोध्या में 'रोजगार मेले' का आयोजन, 70,000 युवाओं को मिलेगी नौकरी

युवाओं को रोजगार देने का दावा

मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले साढ़े सात वर्षों में सरकारी नौकरी के साथ-साथ निजी कंपनियों में भी युवाओं के लिए रोजगार के कई अवसर प्रदान किए गए हैं। बड़े रोजगार मेलों के अलावा, प्रत्येक ज़िले में रोजगार मेलों के माध्यम से युवाओं को निजी कंपनियों में नियुक्त किया गया है। इस अवधि में 6.5 लाख से अधिक सरकारी और संविदा नौकरियों के माध्यम से 3.5 लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ा गया है, जबकि लगभग 2 करोड़ रोजगार निजी क्षेत्र और एमएसएमई के अंतर्गत उपलब्ध कराए गए हैं।

Leave a comment