Neeraj Chopra Got Married: नीरज चोपड़ा ने की गुपचुप शादी, कौन है उनकी पत्नी? जानिए पूरी कहानी

नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर शादी की घोषणा की। पत्नी हिमानी के बारे में जानकारी नहीं दी गई। जानिए इस खुशखबरी की पूरी कहानी। नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया

नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर शादी की खुशखबरी दी। उन्होंने लिखा, "प्यार के बंधन में, हमेशा के लिए खुश।" पत्नी हिमानी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।

Neeraj Chopra Got Married: देश के सबसे लोकप्रिय एथलीट और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने अपनी शादी की खुशखबरी सोशल मीडिया के माध्यम से दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, "जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ की। उन सभी आशीर्वादों के लिए आभारी हूं जिन्होंने हमें इस पल तक पहुंचाया। प्यार के बंधन में, हमेशा के लिए खुश। नीरज ♥️ हिमानी ‘bound by love’।”

नीरज चोपड़ा की पत्नी की पहचान पर बना हुआ है रहस्य

Neeraj Chopra Got Married: नीरज चोपड़ा ने की गुपचुप शादी, कौन है उनकी पत्नी? जानिए पूरी कहानी

हालांकि नीरज ने इस पोस्ट के माध्यम से अपनी शादी की जानकारी दी, लेकिन उन्होंने अपनी पत्नी हिमानी के बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं दी है। नीरज ने यह भी स्पष्ट नहीं किया कि उनके और हिमानी के बीच पुराना रिश्ता है या फिर उन्होंने परिवार की पसंद से शादी की है। फिलहाल उनकी पत्नी की पहचान और उनकी पृष्ठभूमि को लेकर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

नीरज का शानदार एथलेटिक करियर

Neeraj Chopra Got Married: नीरज चोपड़ा ने की गुपचुप शादी, कौन है उनकी पत्नी? जानिए पूरी कहानी

नीरज चोपड़ा ने हाल ही में पेरिस ओलंपिक 2024 में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 89.45 मीटर भाला फेंककर सिल्वर मेडल जीता। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाड़ी अरशद नदीम ने 92.97 मीटर भाला फेंककर गोल्ड मेडल जीता। बावजूद इसके, अमेरिका की प्रसिद्ध मैगजीन 'ट्रैक एंड फील्ड न्यूज़' ने नीरज को 2024 में भाला फेंकने के मामले में दुनिया का सबसे बेहतरीन पुरुष एथलीट घोषित किया।

नीरज चोपड़ा की शादी पर फैंस का खुशी का माहौल

Neeraj Chopra Got Married: नीरज चोपड़ा ने की गुपचुप शादी, कौन है उनकी पत्नी? जानिए पूरी कहानी

नीरज की शादी की खबर के बाद, उनके फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। उनके द्वारा किए गए इस बड़े कदम ने न केवल खेल जगत, बल्कि उनके समर्थकों को भी खुशी से झूमने का मौका दिया है।

Leave a comment