NEET PG 2025 परीक्षा 3 अगस्त को होगी। एग्जाम सिटी स्लिप 21 जुलाई से डाउनलोड की जा सकेगी। एडमिट कार्ड 31 जुलाई को जारी होंगे। परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12:30 बजे तक एक शिफ्ट में आयोजित होगी।
NEET PG 2025 परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नीट पीजी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। वहीं, एडमिट कार्ड कब जारी होंगे, इसकी जानकारी भी नोटिफिकेशन में दी गई है।
नीट पीजी 2025 की परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त को किया जाएगा। परीक्षा एक शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक आयोजित होगी।
एग्जाम सिटी स्लिप कब होगी जारी
NBEMS की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार NEET PG 2025 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप 21 जुलाई 2025 को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी जाएगी।
यह स्लिप उम्मीदवार को यह जानकारी देने के लिए होती है कि उनकी परीक्षा किस शहर में होगी। इससे उम्मीदवार पहले से अपनी यात्रा योजना बना सकते हैं। यह स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा सिटी स्लिप को एडमिट कार्ड नहीं माना जाएगा और इससे परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।
कैसे करें एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड
- सबसे पहले NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर NEET PG लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद 'Exam City Slip' लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉग इन डिटेल्स (यूजर आईडी और पासवर्ड) दर्ज करें।
- जानकारी भरने के बाद सिटी स्लिप आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- इसे डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें।
एडमिट कार्ड इस तारीख को होंगे जारी
NEET PG 2025 के लिए एडमिट कार्ड 31 जुलाई 2025 को जारी किए जाएंगे। ये एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पहले उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि उम्मीदवारों को समय से तैयारी का मौका मिले। एडमिट कार्ड केवल वेबसाइट पर ही उपलब्ध होगा जिसे उम्मीदवारों को अपने लॉगिन डिटेल्स से डाउनलोड करना होगा।
परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध पहचान पत्र (जैसे- आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि) भी अनिवार्य रूप से साथ ले जाएं।
NEET PG 2025 परीक्षा का समय और केंद्र रिपोर्टिंग
नीट पीजी 2025 परीक्षा 3 अगस्त को एक ही दिन आयोजित होगी। परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक चलेगी। सभी उम्मीदवारों को सुबह 7 बजे तक अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। देरी से पहुंचने पर परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।
बिना एडमिट कार्ड और वैलिड आईडी कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा। इसलिए समय से सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें।
NEET PG से जुड़ी सहायता के लिए हेल्पलाइन
NEET PG परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी या समस्या के समाधान के लिए उम्मीदवार NBEMS की हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर है: +91-7996165333, जो सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक उपलब्ध रहेगा।
इसके अलावा उम्मीदवार NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए कम्युनिकेशन पोर्टल exam.natboard.edu.in पर जाकर भी अपनी समस्या दर्ज कर सकते हैं या अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।