NTA ने NEET UG 2026 की प्रोविजनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। 3 मई को हुई परीक्षा में शामिल छात्र अब सभी सेटों की PDF डाउनलोड कर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और अनुमानित स्कोर चेक कर सकते हैं।
New Delhi: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। 3 मई को आयोजित परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट से सभी सेटों की उत्तर कुंजी डाउनलोड कर अपने जवाबों का मिलान कर सकते हैं। जल्द ही स्कैन्ड OMR शीट भी उपलब्ध करवाई जाएगी, जिसके बाद छात्र निर्धारित शुल्क के साथ आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।
जल्द जारी होगी स्कैन की गई OMR शीट

एनटीए की ओर से जल्द ही छात्रों की scanned OMR Answer Sheet भी वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिलेगा। किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर चुनौती देने के लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क देना होगा। विशेषज्ञों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी, जिसके आधार पर रिजल्ट तैयार होगा।
ऐसे डाउनलोड करें प्रोविजनल आंसर की
आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। होम पेज पर दिए गए “Provisional Answer Keys for NEET (UG) – 2026” लिंक पर क्लिक करते ही सभी सेटों की उत्तर कुंजी स्क्रीन पर खुल जाएगी। छात्र इसे डाउनलोड कर अपने प्रश्नों का मिलान कर सकते हैं।
4 राज्यों से आए सबसे ज्यादा उम्मीदवार
इस साल NEET UG 2026 के लिए करीब 22.7 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा में सबसे ज्यादा भागीदारी उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और राजस्थान से देखने को मिली। इन चार राज्यों से लगभग 9.4 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जो कुल उम्मीदवारों का करीब 41 प्रतिशत है।
आंसर की या परीक्षा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए छात्र एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 और 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा ईमेल [email protected] के माध्यम से भी सहायता प्राप्त की जा सकती है।








