नीतीश कुमार बने राज्यसभा सांसद, दिल्ली में मोदी-शाह से मुलाकात करेंगे; बिहार की नई राजनीतिक पर मंथन तेज

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद की शपथ ली। आज पीएम मोदी और अमित शाह से मुलाकात संभव। बिहार की नई सरकार और NDA फॉर्मूले पर अहम चर्चा होगी।
नीतीश कुमार बने राज्यसभा सांसद, दिल्ली में मोदी-शाह से मुलाकात करेंगे; बिहार की नई राजनीतिक पर मंथन तेज

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद की शपथ ली। आज उनकी मुलाकात पीएम मोदी और अमित शाह से हो सकती है। बिहार की नई सरकार, मंत्रिमंडल और NDA फॉर्मूले पर अहम राजनीतिक चर्चा होने की संभावना है।

पटना: बिहार की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली। वे मुख़्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे, राजसभा सांसद की शपथ के दौरान कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, जिनमें केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल शामिल थे।

शपथ ग्रहण के बाद अब उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से तय मानी जा रही है, जिससे राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर राजनीतिक समीकरणों में नए बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं।

दिल्ली में अहम राजनीतिक बैठकों का दौर

राज्यसभा सदस्य बनने के बाद नीतीश कुमार की दिल्ली में गतिविधियां तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, उनकी मुलाकात में बिहार की आगामी राजनीतिक रणनीति और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार के स्वरूप को लेकर विस्तृत चर्चा हो सकती है।

इन बैठकों में संभावित रूप से नए मुख्यमंत्री के चयन, मंत्रिमंडल के गठन और सत्ता संतुलन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होने की संभावना है।

नीतीश कुमार बने राज्यसभा सांसद, दिल्ली में मोदी-शाह से मुलाकात करेंगे; बिहार की नई राजनीतिक पर मंथन तेज

बिहार नेतृत्व पर नए समीकरणों की चर्चा

राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि बिहार में सत्ता संरचना में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 13 अप्रैल को कैबिनेट की अंतिम बैठक कर सकते हैं और इसके बाद 14 अप्रैल को अपने पद से इस्तीफा देने की संभावना जताई जा रही है।

इसी दिन एनडीए विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है।

नेताओं की दिल्ली में लगातार बैठकें

दिल्ली में नीतीश कुमार से मुलाकात के लिए बिहार के कई वरिष्ठ नेता लगातार पहुंच रहे हैं। इनमें जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी और मंत्री मदन सहनी शामिल हैं।

इन बैठकों को बिहार में आगामी राजनीतिक बदलावों की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

अब दिल्ली में रहूंगा’ बयान से बढ़ी अटकलें

दिल्ली पहुंचने के बाद नीतीश कुमार के एक बयान ने राजनीतिक चर्चाओं को और तेज कर दिया है। उन्होंने कहा था कि वे अब दिल्ली में अधिक समय बिताएंगे और यहां अपने काम को आगे बढ़ाएंगे, हालांकि बिहार से उनका जुड़ाव और आना-जाना जारी रहेगा।

उनके इस बयान को राजनीतिक रणनीति में बदलाव और नई भूमिका की ओर संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

जेडीयू में उपमुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चा

सूत्रों के अनुसार, जनता दल (यूनाइटेड) यानी JDU को एनडीए फॉर्मूले के तहत पहली बार उपमुख्यमंत्री पद मिलने की संभावना है। पार्टी को दो डिप्टी सीएम पद और साथ ही विधानसभा स्पीकर का पद भी मिलने की चर्चा है।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पार्टी नेतृत्व में बदलाव की भी संभावना जताई जा रही है, जिसमें नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के नाम की चर्चा राजनीतिक हलकों में हो रही है। हालांकि, इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

NDA में नए सत्ता संतुलन की तैयारी

एनडीए गठबंधन के भीतर बिहार को लेकर नई रणनीति पर काम चल रहा है। केंद्र और राज्य नेतृत्व के बीच तालमेल को मजबूत करने के लिए संगठनात्मक बदलाव किए जाने की संभावना है।

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिनका असर राज्य की प्रशासनिक और राजनीतिक दिशा पर भी पड़ेगा।

Leave a comment