नेहा कक्कड़ ने ब्रेक के बाद रिलीज किया नया होली सॉन्ग, फैंस के दिए मिलेजुले रिएक्शन

नेहा कक्कड़ ने ब्रेक के बाद रिलीज किया नया होली सॉन्ग, फैंस के दिए मिलेजुले रिएक्शन

नेहा कक्कड़ ने पहले महीनेभर के लिए सोशल मीडिया और काम से ब्रेक लेने का ऐलान किया था, लेकिन ठीक एक महीने बाद ही वह एक नए गाने के साथ फिर से लौट आई हैं। यह नया गाना एक होली सॉन्ग है और इसे केवल रीमिक्स किया गया है।

एंटरटेनमेंट न्यूज़: पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ ने लगभग एक महीने के ब्रेक के बाद अपने फैंस के लिए वापसी की और नया होली सॉन्ग ‘मेरा सूट’ रिलीज किया। यह गाना उनके भाई टोनी कक्कड़ का है, जिसे नेहा ने अपने अंदाज में रीमिक्स किया है। रिलीज़ होते ही गाने ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया और सिर्फ 15 घंटे में ही 15 लाख से ज्यादा व्यूज क्रॉस कर लिए।

नेहा इस गाने में होली के रंगों में रंगी नजर आ रही हैं। सफेद रंग के सलवार-सूट में उनका लुक बेहद प्यारा और आकर्षक लग रहा है। गाने की शूटिंग और संगीत को फैंस ने काफी पसंद किया, वहीं कुछ लोगों ने इसे लेकर असंतोष भी व्यक्त किया।

फैंस का मिलाजुला रिएक्शन

सॉन्ग रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर नेहा कक्कड़ के फैंस ने अपने रिएक्शन व्यक्त किए। कुछ यूजर्स ने उनकी तारीफ की और लिखा, "फाइनली हमारी क्वीन आ गई है," तो वहीं कुछ ने गाने की आलोचना करते हुए कहा, "ऐसे गाने करके आपका करियर खराब हो सकता है," और कुछ ने उन्हें दोबारा ब्रेक लेने की सलाह दी।

कमेंट सेक्शन में गाने की गुणवत्ता और ब्रेक लेने के बावजूद इतनी जल्दी रिलीज़ करने पर सवाल भी किए गए। इससे साफ है कि नेहा की वापसी ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

ब्रेक के दौरान नेहा की निजी जिंदगी पर बयान

नेहा कक्कड़ ने ब्रेक लेने से पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा था कि वह फिलहाल काम और सोशल मीडिया से दूरी बनाएंगी। यह पोस्ट उनके पति रोहनप्रीत सिंह और परिवार से जुड़े अफवाहों को लेकर आई थी। नेहा ने स्पष्ट किया कि वह अपने पति और परिवार को किसी विवाद में नहीं घसीटे जाने की अपील करती हैं।

उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा गया था, दोस्तों, कृपया मेरे निर्दोष पति और प्यारे परिवार को इस सब में न घसीटें। वे मेरे सबसे नेक लोग हैं और आज मैं जो कुछ भी हूं, वह उनके समर्थन की वजह से ही है। नेहा ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर भावनाओं में बहकर पोस्ट करने का अनुभव उन्होंने सीख लिया है और अब अपनी निजी जिंदगी पर खुलकर बात नहीं करेंगी।

वर्कफ्रंट पर नेहा की निरंतर सक्रियता

हाल ही में नेहा कक्कड़ ने ‘कैंडी शॉप’ नाम का नया गाना भी रिलीज किया था, जिसे लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। नेटिजन्स ने इसे अश्लील और के-पॉप स्टाइल की नकल बताया। इसके बावजूद नेहा लगातार अपने संगीत करियर में सक्रिय हैं और फैंस के लिए नए गाने पेश कर रही हैं।अब उनका नया होली सॉन्ग ‘मेरा सूट’ रिलीज़ हुआ है, जोकि तुरंत ही वायरल हो गया। गाने का रीमिक्स वर्जन होली की मौज और उत्साह के साथ म्यूजिक प्रेमियों को काफी पसंद आ रहा है।

Leave a comment