केनरा एचएसबीसी लाइफ ने नेक्स्टजेन कंजम्पशन फंड NFO लॉन्च किया। फंड भारत की युवा आबादी और कंजंप्शन ग्रोथ पर केंद्रित है। सब्सक्रिप्शन 18 से 24 नवंबर तक खुला रहेगा। NAV ₹10 प्रति यूनिट रखी गई है।
NFO Alert: केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस ने नया NFO यानी नेक्स्टजेन कंजम्पशन फंड लॉन्च किया है। यह एक equity-oriented fund है, जो कंपनी के वेल्थ एज और सिक्योर इन्वेस्ट प्लान के तहत निवेशकों को पेश किया गया है। फंड की शुरुआती कीमत (NAV) प्रति यूनिट ₹10 रखी गई है और सब्सक्रिप्शन विंडो 18 नवंबर से 24 नवंबर तक खुली रहेगी। कंपनी के अनुसार यह फंड भारत की कंजंप्शन ग्रोथ का फायदा उठाने के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें खास तौर पर युवा आबादी (मिलेनियल्स और जेन-जी) को ध्यान में रखा गया है।
नेक्स्टजेन कंजम्पशन फंड में क्या है खास
फंड मुख्य रूप से growth-oriented equity investments में निवेश करता है। यह उन शेयरों में पैसा लगाता है जो उभरते कंजंप्शन ट्रेंड और डिजिटल एडॉप्शन से जुड़े हैं। फंड हाउस का दावा है कि यह फंड भारत की अगली पीढ़ी के उपभोक्ताओं से होने वाली मल्टी-ट्रिलियन डॉलर कंजंप्शन ग्रोथ में निवेशकों को हिस्सा दिला सकता है।
फंड किस सेक्टर में निवेश करेगा
नेक्स्टजेन कंजम्पशन फंड अपनी एसेट का 60–100% equity में और 0–40% money market instruments व अन्य विकल्पों में निवेश करेगा। इसे एक high-risk fund माना गया है। इसका फोकस e-commerce, fintech, automobile, consumer services, consumer durables, financial services, real estate, telecom और retail sector पर रहेगा। कंपनी के अनुसार ये सभी सेक्टर भारत के कंजंप्शन इकोसिस्टम का हिस्सा हैं।
बेंचमार्क इंडेक्स
यह फंड एक actively managed fund है और इसका बेंचमार्क Nifty India New Age Consumption Index है। पिछले पांच वर्षों में इस इंडेक्स ने 26.6% सालाना रिटर्न दिया है। 31 अक्टूबर 2025 तक के आंकड़ों के मुताबिक, यह बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 500 TRI और निफ्टी 50 TRI दोनों से बेहतर प्रदर्शन कर चुका है। फंड मुख्य रूप से उन कंपनियों में निवेश करता है जो युवा पीढ़ी की बढ़ती खपत से लाभ कमाने में सक्षम हैं।
लॉन्ग टर्म ग्रोथ
बीमा कंपनी का कहना है कि यह नया फंड भारत की लॉन्ग टर्म ग्रोथ और जनसंख्या से जुड़े अवसरों को पकड़ने के लिए बनाया गया है। देश की औसत आयु 28.8 वर्ष है, लोगों की आय बढ़ रही है, शहर तेजी से बढ़ रहे हैं और GST 2.0 जैसी सरकारी नीतियां कंजंप्शन-आधारित ग्रोथ को मजबूत कर रही हैं। निवेशकों के लिए यह फंड लंबी अवधि में लाभदायक विकल्प हो सकता है।











