Oppo ने चीन में Reno 16t स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसमें 6.32-इंच 120Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट, 200MP ट्रिपल रियर कैमरा और 6700mAh बैटरी दी गई है। फोन 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज के साथ आता है।
Tech: Oppo ने अपने होम मार्केट चीन में Reno 16t स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। फैशन-फोकस डिजाइन वाले इस फोन में कंपनी ने बड़ी बैटरी, 200MP ट्रिपल रियर कैमरा और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली कॉम्पैक्ट 6.32-इंच AMOLED डिस्प्ले दी है। फोन में MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
Oppo Reno 16t का डिस्प्ले

Oppo Reno 16t में 6.32-इंच का फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 2640×1216 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पिक्सल डेनसिटी 460 PPI है। डिस्प्ले 1.07 बिलियन कलर सपोर्ट करती है और इसकी पीक ब्राइटनेस 1800 निट्स है। इसके अलावा इसमें 240Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है।
Dimensity 8550 Super और 6700mAh बैटरी
परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट दिया गया है। यह स्मार्टफोन 12GB LPDDR5X/LPDDR5 RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है।
पावर बैकअप के लिए Oppo Reno 16t में 6700mAh की बैटरी दी गई है। यह 80W SuperVOOC और 80W UFCS फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
200MP ट्रिपल रियर कैमरा
कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के रियर पैनल पर 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो OIS सपोर्ट करता है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। कैमरा सेटअप 3.5x तक ऑप्टिकल जूम और 120x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह डुअल व्यू वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है।
कनेक्टिविटी और डिजाइन
कनेक्टिविटी के लिए Oppo Reno 16t में Wi-Fi 6, Bluetooth और NFC का सपोर्ट दिया गया है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, USB Type-C पोर्ट और डुअल सिम सपोर्ट मिलता है। इसमें AI फीचर्स के लिए अलग बटन भी दिया गया है। स्मार्टफोन IP68/IP69K रेटिंग के साथ आता है।
Oppo Reno 16t की कीमत
Oppo Reno 16t को चीन में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए 3,699 Yuan (करीब 52,819 रुपये) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसका हायर वेरिएंट 16GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ आता है। फोन को Heartbeat, Galaxy Purple और Moonlight Black कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।











