PAK vs NZ: T20 World Cup में टीम इंडिया का सफर खत्म, न्यूजीलैंड के सामने पाकिस्तान की शर्मनाक हार, भारत का सेमीफाइनल का टुटा सपना

PAK vs NZ: T20 World Cup में टीम इंडिया का सफर खत्म, न्यूजीलैंड के सामने पाकिस्तान की शर्मनाक हार,भारत का सेमीफाइनल का टुटा सपना T20 World Cup में टीम इंडिया का

विमंस टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के 19वें मुकाबले में सोमवार को न्यूज़ीलैंड ने पाकिस्तान को 54 रन से पराजित किया। इस हार के साथ पाकिस्तान के सफर के अंत के साथ ही, भारतीय टीम का टूर्नामेंट में सफर भी समाप्त हो गया है। ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम ने 4 में से 2 मैच जीते थे। ग्रुप ए से ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड ने सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।

PAK vs NZ: विमंस T20 World Cup 2024 के 19वें मुकाबले में सोमवार को न्‍यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्‍तान महिला क्रिकेट टीम को 54 रन से हराया। इस कम स्कोर वाले मैच में पाकिस्‍तान की हार के साथ ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया है। ग्रुप स्‍टेज में भारतीय टीम ने 4 में से 2 मैच जीते थे। ग्रुप ए से ऑस्ट्रेलिया और न्‍यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। वहीं, दूसरे ग्रुप में इंग्‍लैंड, साउथ अफ्रीका और वेस्‍टइंडीज के बीच सेमीफाइनल की प्रतियोगिता जारी है।

न्यूज़ीलैंड की शानदार जीत

PAK vs NZ: T20 World Cup में टीम इंडिया का सफर खत्म, न्यूजीलैंड के सामने पाकिस्तान की शर्मनाक हार, भारत का सेमीफाइनल का टुटा सपना

अगर मुकाबले की बात करें, तो न्यूज़ीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 110 रन बनाए। इस स्थिति में ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान टीम आसानी से यह मैच जीत जाएगी। लेकिन, पाकिस्तान महिला टीम 11.4 ओवर में सिर्फ 56 रन पर ही ढेर हो गई।

न्यूजीलैंड की रही मजबूत शुरुआत

पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्लेबाज सूजी बेट्स और जॉर्जिया प्लिमर ने पहले विकेट के लिए 41 रन का योगदान दिया। 7वें ओवर में टीम को पहला झटका लगा, जब जॉर्जिया ने 14 गेंदों पर 17 रन बनाकर विकेट गंवा दिया।

इसके बाद टीम के विकेटों की झड़ी लग गई। 50 रन पर पहुंचने के बाद उसके विकेट लगातार गिरने लगे। सूजी ने 28 रन बनाए, जबकि अन्य बल्लेबाज जैसे अमेलिया केर (9 रन), ब्रुक हॉलिडे (22 रन), कप्तान सोफी डिवाइन (19 रन), और मैडी ग्रीन (9 रन) ने भी संघर्ष किया। इसाबेला गेज नाबाद रहीं, लेकिन केवल 5 रन बना सकीं। पाकिस्तान की ओर से नशरा संधू ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए, जबकि ओमैमा सोहेल, निदा डार और सादिया इकबाल ने 1-1 विकेट चटकाया।

PAK vs NZ: T20 World Cup में टीम इंडिया का सफर खत्म, न्यूजीलैंड के सामने पाकिस्तान की शर्मनाक हार, भारत का सेमीफाइनल का टुटा सपना

सना ने बनाया रिकॉर्ड

111 रनों के आसान लक्ष्य को हासिल करने उतरी पाकिस्तान टीम शुरुआत से ही लड़खड़ा गई। आलिया रियाज का खाता नहीं खुला, वहीं मुनीबा अली ने 15, सदफ शमास ने 2 और इरम जावेद ने 3 रन बनाए। सिदरा अमीन भी गोल्ड डक पर पवेलियन लौट गईं। निदा डार ने 9 रन, ओमैमा सोहेल ने 2 रन बनाए, जबकि सैयदा अरूब शाह बिना कोई रन बनाए रन आउट हो गईं। कप्तान फातिमा सना ने सबसे ज्यादा 21 रन बनाए।

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की ओर से अमेलिया केर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। ईडन कार्सन ने 2 विकेट चटकाए, जबकि रोजमेरी मैयर, ली ताहुहू और फ्रैन जोनस के खाते में 1-1 विकेट आया।

Leave a comment