Pakistan Tri-Series 2025: फाइनल मुकाबले में न्‍यूजीलैंड ने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा, डेरिल मिचेल और टॉम लाथम का अर्धशतक

पाकिस्तान ट्राई-सीरीज 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। डेरिल मिचेल और टॉम लाथम ने अर्धशतक जड़े, न्यूजीलैंड ने आसानी से जीत दर्ज की

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। कराची में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया, लेकिन पूरी टीम 49.3 ओवर में 242 रन पर सिमट गई।

स्पोर्ट्स न्यूज़: न्यूजीलैंड ने त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस मैच में न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिशेल (57) और टॉम लैथम (56) ने अर्धशतक लगाए, जिससे टीम ने 243 रनों का लक्ष्य 45.2 ओवर में 5 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में 242 रन बनाए। 

उनकी ओर से कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 46 और सलमान आगा ने 45 रन बनाए। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज विलियम ओ'रूर्के ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 43 रन देकर 4 विकेट झटके, जिससे पाकिस्तान बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहा।

पाकिस्तान का फाइनल में खराब प्रदर्शन 

Pakistan Tri-Series 2025: फाइनल मुकाबले में न्‍यूजीलैंड ने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा, डेरिल मिचेल और टॉम लाथम का अर्धशतक

फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। 16 के कुल स्कोर पर फखर जमान (10 रन, 15 गेंद) कैच आउट हो गए। 9वें ओवर में माइकल ब्रेसवेल ने सऊद शकील (8 रन, 14 गेंद) को बोल्ड कर दिया। बाबर आजम ने 29 रन बनाए और वनडे क्रिकेट में 6000 रन पूरे करने का मुकाम हासिल किया। 

हालांकि, कप्तान मोहम्मद रिजवान अर्धशतक से चूक गए और 76 गेंदों पर 46 रन बनाकर आउट हुए। सलमान आगा ने 65 गेंदों पर 45 रन की पारी खेली, जबकि तैय्यब ताहिर ने 38, खुशदिल शाह ने 7, शाहीन अफरीदी ने 1, फहीम अशरफ ने 22 और नसीम शाह ने 19 रन का योगदान दिया। अबरार अहमद 1 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की ओर से विलियम ओ'रूर्के ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

न्यूजीलैंड ने आसानी से हासिल किया लक्ष्य 

Pakistan Tri-Series 2025: फाइनल मुकाबले में न्‍यूजीलैंड ने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा, डेरिल मिचेल और टॉम लाथम का अर्धशतक

243 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम को दूसरे ही ओवर में पहला झटका लगा, जब विल यंग 5 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद केन विलियमसन (39) और डेवोन कॉनवे (48) ने पारी को संभाला। डेरिल मिचेल ने 57 और टॉम लैथम ने 56 रन की शानदार पारियां खेलीं, जिससे न्यूजीलैंड की जीत सुनिश्चित हो गई। 

ग्लेन फिलिप्स ने 20 रन बनाए, जबकि माइकल ब्रेसवेल 2 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान की ओर से नसीम शाह ने 2 विकेट लिए, जबकि शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद और सलमान आगा ने 1-1 विकेट हासिल किया। न्यूजीलैंड ने यह मुकाबला 45.2 ओवर में 5 विकेट शेष रहते जीत लिया।

Leave a comment