Paris Olympics 2024: क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रितिका को मिली हार, पदक के लिए किस्मत का चाहिए साथ, जानिए क्या है मामला?

क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रितिका को मिली हार, पदक के लिए किस्मत का चाहिए साथ, जानिए क्या है मामला?, स्पोर्ट्स हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, इंडिया न्यूज़

पेरिस ओलंपिक में पहलवान अमन सेहरावत ने शुक्रवार देर रात भारत की झोली में पहला कुश्ती मेडल (ब्रॉन्ज मेडल) डाला था। शनिवार को रितिका से भी देश को मेडल की बड़ी उम्मीद थी, लेकिन वह क्वार्टर फाइनल में मात खा गईं। हालांकि अभी किस्मत के भरोसे उनके मेडल जीतने की उम्मीदें बाकि हैं।

Paris Olympics 2024: क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रितिका को मिली हार, पदक के लिए किस्मत का चाहिए साथ, जानिए क्या है मामला?

स्पोर्ट्स न्यूज़: पेरिस ओलंपिक-2024 में भारतीय महिला पहलवान रितिका को महिलाओं के 76 किलोग्राम भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में करारी मात मिली। बता दें रितिका का सामना किर्गिस्तान की पहलवान एइपेरी मेडेट से हुआ था। हालांकि रितिका ने मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करते हुए किर्गिस्तान की खिलाड़ी को बहुत परेशान किया था. शुरुआत से अंत तक ये मुकाबला 1-1 से बराबरी पर चल रहा था, लेकिन आखिरी अंक मेडेट को मिला और वह जीत गई। रितिका ने जीतने की पूरी कोशिश की, लेकिन हार को टाल नहीं सकीं।

किस्मत के भरोसे मेडल

Paris Olympics 2024: क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रितिका को मिली हार, पदक के लिए किस्मत का चाहिए साथ, जानिए क्या है मामला?

पेरिस ओलंपिक-2024 में महिलाओं के 76 किलोग्राम भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल में हरने के बाद भी भारत और रितिका की मेडल की उम्मीदें अभी बरकरार हैं। बता दें अगर किर्गिस्तान की पहलवान एइपेरी मेडेट फाइनल में जगह बना लेती हैं तो रितिका को रेपचेज राउंड खेलना पड़ेगा और यहां से वह ब्रॉन्ज मेडल मैच में जगह बना सकती है। इसके अलावा रितिका को दुआ भी करनी होगी कि मेडेट फाइनल में पहुंच जाए। बता दें अगर रितिका सेमीफाइनल मुकाबले में हारतीं तो वह सीधे ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला खेल सकती थी।

अमन ने कुश्ती में खोला खाता

Paris Olympics 2024: क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रितिका को मिली हार, पदक के लिए किस्मत का चाहिए साथ, जानिए क्या है मामला?

भारतीय पहलवानों ने साल 2008 के बाद हर बार ओलंपिक मेडल जीतने में सफलता प्राप्त की है। इस बार विनेश फोगाट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन 100 gm ज्याद वजन होने के कारण वह मुकाबले से डिसक्वालिफाई कर दी गईं। उस समय ऐसा लग रहा था कि भारत की कुश्ती में मेडल जीतने की उम्मीद खत्म हो गई है, लेकिन शुक्रवार रात पहलवान अमन सेहरावत ने भारत की झोली में ब्रॉन्ज मेडल डाल कुश्ती में ओलंपिक मेडल जीतने की परंपरा को बनाए रखा हैं।

 

 

Leave a comment