Moradabad Airport Flight Update: मुरादाबाद और लखनऊ के बीच हवाई सेवा शुरु, आज 19 यात्रियों के साथ फ्लाइट भरेगी पहली उड़ान, जानिए पूरी जानकारी

मुरादाबाद और लखनऊ के बीच हवाई सेवा शुरु, आज 19 यात्रियों के साथ फ्लाइट भरेगी पहली उड़ान, जानिए पूरी जानकारी, उत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़

मुरादाबाद हवाई अड्डे से 19 यात्रियों के साथ आज सपनों की फ्लाइट पहली उड़ान भरेगी। बता दें लखनऊ और मुरादाबाद के बीच हवाई यात्रा शुरू की गई हैं। मुरादाबाद से जाने वाली फ्लाइट को प्रदेश सरकार के मंत्री हरीझंडी दिखाकर रवाना करेंगे। अन्य शहरों के लिए भी हवाई सेवा जल्द शुरू की जाएगी।

Moradabad Airport Flight Update: मुरादाबाद और लखनऊ के बीच हवाई सेवा शुरु, आज 19 यात्रियों के साथ फ्लाइट भरेगी पहली उड़ान, जानिए पूरी जानकारी

मुरादाबाद: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मुरादाबाद हवाई अड्डे का श्री गणेश करने के पांच महीने पश्चात् मुरादाबाद हवाई अड्डे से पहली फ्लाइट लखनऊ के लिए उड़ान भरेगी। मुरादाबाद से जाने वाली पहली फ्लाइट को प्रदेश सरकार के मंत्री हरीझंडी दिखाकर रवाना करेंगे। जिसके बाद मुरादाबाद से निरंतर लखनऊ के लिए हवाई सेवा शुरू हो जाएगी।

चुनाव से पहले मोदी जी ने किया लोकापर्ण

Moradabad Airport Flight Update: मुरादाबाद और लखनऊ के बीच हवाई सेवा शुरु, आज 19 यात्रियों के साथ फ्लाइट भरेगी पहली उड़ान, जानिए पूरी जानकारी

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आजमगढ़ से मुरादाबाद के भदासना हवाई अड्डे का 10 मार्च 2024 को लोकार्पण किया था। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य कई हवाई अड्डों का भी लोकार्पण हुआ। मुरादाबाद से पहले भी कई बार हवाई सेवा शुरू करने को लेकर चर्चा हुई थी लेकिन फ्यूल पंप नहीं होने के कारण इसे कुछ समय के लिए रोक दिया गया। इसके अलावा सेवा प्रदाता फ्लाईबिग और भारतीय विमानपत्तन के अधिकारियों के बीच तालमेल न होने के कारण भी मुरादाबाद हवाई अड्डे से हवाई सेवा शुरू नहीं हो सकी।

अधिकारीयों ने किया हवाई अड्डे का निरिक्षण

Moradabad Airport Flight Update: मुरादाबाद और लखनऊ के बीच हवाई सेवा शुरु, आज 19 यात्रियों के साथ फ्लाइट भरेगी पहली उड़ान, जानिए पूरी जानकारी

जानकारी के अनुसार बताया गया हैं कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की टीम ने इसी महीने हवाई अड्डे का पूरी तरह से निरीक्षण किया और फिर फ्यूल टैंकर खड़े करने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी कर दी। बता दें अधिकारीयों ने उस दौरान मुरादाबाद से हवाई सेवा शुरू करने के लिए शनिवार की तारीख निर्धारित की थी। बताया गया है कि फ्लाई बिग कंपनी के प्रबंध निदेशक संजय कुमार मंडाविया भी उद्घाटन के दौरान वहीं मौजूद रहेंगे। शनिवार की सुबह 07 बजकर 51 मिनट पर लखनऊ से उड़ान भरकर हवाई जहाज 9 बजकर 5 मिनट पर मुरादाबाद पहुंचेगी।

मंत्री जी हवाई जहाज को दिखाएंगे हरी झंडी

Moradabad Airport Flight Update: मुरादाबाद और लखनऊ के बीच हवाई सेवा शुरु, आज 19 यात्रियों के साथ फ्लाइट भरेगी पहली उड़ान, जानिए पूरी जानकारी

प्रदेश सरकार के राजनीतिक पेंशन व पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह और राज्यमंत्री बलदेव सिंह मुरादाबाद हवाई अड्डे से लखनऊ के लिए रवाना होने वाली फ्लाइट का मुख्य अतिथि के रूप में शुभारंभ करके हरीझंडी दिखाकर हवाई जहाज को रवाना करेंगे। बताया कि मुरादाबाद आने वाली पहली फ्लाइट में सवार यात्रियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पुलिस और प्रशासन अधिकारी भी शामिल होंगे।

 

Leave a comment