भारत की जानी-मानी गेमिंग क्रिएटर्स में से एक पायल धारे इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 40 लाख फॉलोअर्स हैं, लेकिन हाल ही में इंटरनेट पर उनका एक प्राइवेट वीडियो लीक हो गया है, जिसके कारण वह सुर्खियों में आ गई हैं।
Payal Gaming Viral Video: भारत की जानी-मानी गेमिंग क्रिएटर पायल धारे (Payal Dhare), जिन्हें ऑनलाइन और सोशल मीडिया पर पायल गेमिंग के नाम से जाना जाता है, इन दिनों इंटरनेट पर एक प्राइवेट वीडियो लीक होने के कारण सुर्खियों में हैं। उनके लाखों फॉलोअर्स हैं, लेकिन इस घटना ने उन्हें मुश्किल में डाल दिया है। हालांकि, उनके फैंस का कहना है कि यह वीडियो डीपफेक या एआई-निर्मित है और इसे केवल ध्यान आकर्षित करने के लिए बनाया गया है।
इंटरनेट पर वीडियो लीक का विवाद
हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पायल गेमिंग का एक कथित प्राइवेट वीडियो वायरल हुआ। इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 40 लाख फॉलोअर्स हैं और यूट्यूब पर भी उनके लाखों सब्सक्राइबर्स हैं। इस घटना ने पायल के फैंस में चिंता पैदा कर दी है। वीडियो के स्क्रीनशॉट और छोटे क्लिप्स लगातार वायरल हो रहे हैं, जिससे चर्चा और अफवाहों को हवा मिल रही है।
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने पायल गेमिंग का नाम लेकर वीडियो को लेकर चर्चा शुरू कर दी। हालांकि, उनके कई समर्थकों ने इसे तुरंत खारिज किया और कहा कि यह वीडियो असली नहीं बल्कि डीपफेक या एआई-निर्मित हो सकता है। उन्होंने अन्य यूजर्स से अपील की कि बिना पुष्टि वाले वीडियो को शेयर न करें।
एक फैन ने लिखा, आजकल डीपफेक वीडियो बनाना बहुत आसान हो गया है। बिना सबूत किसी की इमेज को खराब करना गलत है। एक अन्य यूजर ने कहा, “मैं उनका फैन नहीं भी हूं, लेकिन यह वीडियो असली नहीं लग रहा है। किसी की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए एआई का इस्तेमाल करना घिनौना है। ऑनलाइन अफवाहों और वायरल कंटेंट के बीच, पायल गेमिंग ने अभी तक किसी भी तरह की सार्वजनिक टिप्पणी या स्पष्टीकरण नहीं दिया है। बताया जा रहा है कि वह वर्तमान में दुबई में हैं और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यात्रा की झलकियां शेयर कर रही हैं।

पायल गेमिंग कौन हैं?
पायल धारे, जिन्हें ऑनलाइन पायल गेमिंग के नाम से जाना जाता है, भारतीय गेमिंग कम्युनिटी में एक जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने 2019 में यूट्यूब चैनल शुरू किया, जहां वह BGMI (बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया), PUBG, GTA V और अन्य लोकप्रिय गेम्स के गेमप्ले वीडियो और लाइव स्ट्रीम पोस्ट करती हैं।उनकी इंटरैक्टिव स्टाइल और करिश्माई पर्सनैलिटी ने उन्हें जल्दी ही फैंस के बीच लोकप्रिय बना दिया। अगस्त 2021 तक उनके चैनल के 10 लाख सब्सक्राइबर्स हो गए। इसके बाद पायल गेमिंग यूट्यूब पर 30 लाख सब्सक्राइबर्स को पार करने वाली पहली भारतीय महिला गेमर बन गईं।
पायल ने लगातार कंटेंट क्रिएशन और लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए अपने फैंस के साथ मजबूत कनेक्शन बनाया। उनका फैंस बेस न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी बढ़ता जा रहा है। पायल के वीडियो में उनके गेमिंग स्किल्स, मनोरंजक कमेंट्री और फैंस के साथ इंटरैक्शन को विशेष महत्व मिलता है।











