Pennsylvania Plane Crash: अमेरिका में सिंगल इंजन विमान क्रैश, आग के गोले में तब्दील हुआ प्लेन, सभी यात्री सुरक्षित

पेंसिल्वेनिया में सिंगल इंजन विमान क्रैश के बाद आग का गोला बना, लेकिन सभी पांच यात्री सुरक्षित बच गए। FAA ने हादसे की जांच शुरू की। पेंसिल्वेनिया में सिंगल

अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में सिंगल इंजन विमान क्रैश के बाद आग का गोला बन गया। नाक के बल गिरा विमान, मगर सभी पांच यात्री सुरक्षित बच गए और अस्पताल में भर्ती हैं।

Pennsylvania Plane Crash: रविवार को पेंसिल्वेनिया के मैनहेप टाउनशिप में एक सिंगल इंजन विमान लैंकेस्टर हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा दोपहर करीब 3 बजे हुआ। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि विमान क्रैश होते ही आग का गोला बन गया। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विमान में कुल पांच लोग सवार थे, लेकिन सभी सुरक्षित बच गए।

सभी यात्रियों को कराया अस्पताल में भर्ती

Pennsylvania Plane Crash: अमेरिका में सिंगल इंजन विमान क्रैश, आग के गोले में तब्दील हुआ प्लेन, सभी यात्री सुरक्षित

पुलिस प्रमुख ने पुष्टि की कि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि, सभी पांचों यात्रियों को एहतियातन अस्पताल ले जाया गया है। उनकी हालत फिलहाल अज्ञात बनी हुई है। अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि आखिर विमान क्रैश का कारण क्या था।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया – "विमान आग का गोला बन गया"

घटना के वक्त मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ब्रायन पिपकिन ने बताया कि उसने विमान को पहले चढ़ते और फिर अचानक बाईं ओर झुकते हुए देखा। देखते ही देखते विमान नाक के बल नीचे गिरा और तेज आग लग गई। उन्होंने कहा, "वहां बहुत ज्यादा धुआं था और आग की लपटें तेज थीं। गर्मी इतनी अधिक थी कि पास जाना मुश्किल था।"

संघीय उड्डयन प्रशासन कर रहा जांच

Pennsylvania Plane Crash: अमेरिका में सिंगल इंजन विमान क्रैश, आग के गोले में तब्दील हुआ प्लेन, सभी यात्री सुरक्षित

संघीय उड्डयन प्रशासन (FAA) ने पुष्टि की कि यह दुर्घटना बीचक्राफ्ट बोनांजा (Beechcraft Bonanza) विमान में हुई, जिसमें कुल पांच यात्री सवार थे। हालांकि, यह हादसा किन वजहों से हुआ, इसकी जानकारी अभी तक स्पष्ट नहीं है। घटना की जांच जारी है और अधिकारियों द्वारा दुर्घटना के तकनीकी कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल के आसपास रहने वाले नागरिकों से सतर्क रहने और दुर्घटना स्थल पर न जाने की अपील की है। FAA और अन्य एजेंसियां जांच में जुटी हुई हैं। जल्द ही विस्तृत रिपोर्ट जारी की जाएगी।

Leave a comment