Peris Olympics 2024 Day 8: भारत के लिए मनु भाकर तीसरे मेडल पर लगाएगी निशाना, आर्चरी में मिल सकता है मेडल, देखिए आज का शेड्यूल

क्रिकेट हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, टी२० वर्ल्ड कप, हिंदी न्यूज़, स्पोर्ट्स हिंदी न्यूज़, खेल की खबर, पेरिस ओलंपिक्स 2024, राजस्थान हिंदी न्यूज़, मैच की न्यूज़

Peris Olympics 2024 Day 8: भारत के लिए मनु भाकर तीसरे मेडल पर लगाएगी निशाना, आर्चरी में मिल सकता है मेडल, देखिए आज का शेड्यूल 

पेरिस ओलंपिक खेलों के आठवें दिन मनु भाकर भारत को एक और मेडल दिला सकती हैं. मनु के पास ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने का सुनहरा मौका है. मनु आज मेडल की हैट्रिक लगाकर एक ओलंपिक में तीन मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन सकती हैं।

स्पोर्ट्स न्यूज़: भारत के लिए पेरिस ओलंपिक-2024 के बीते सात दिन सामान्य रहे। भारत को निशानेबाजी में तीन मेडल मिल चुके हैं जिसमें से दो पदक मनु भाकर ने दिलाए हैं। लेकिन कुछ दावेदार जैसे महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु पदक की रेस से बाहर हो गई है। देश को सिंधु से इस बार भी पदक की बहुत  उम्मीद थी लेकिन वह मेडल की हैट्रिक लगाने में नाकाम रही। सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी भी मेडल रेस से बाहर हो गई हैं।

बता दें आज खेलों के महाकुंभ का आठवां भारत के लिए बहुत खास होने वाला है। आज भारत के हिस्से दो मेडल आने की उम्मीद है। मनु भाकर 25 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के फाइनल में पहुंचकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के बेहद करीब हैं। वहीं आर्चरी में दीपिका कुमारी और भजन कौर महिला इंडीविजुअल राउंड में मेडल जीतने के लिए मैदान में उतरेंगे।

भारत का आज का शेड्यूल

1. निशानेबाजी

* अनंत जीत सिंह नारुका,  पुरुष स्कीट क्वालिफिकेशन मुकाबला (दूसरा दिन) : समय दोपहर 12:30 बजे से

* रेइजा ढिल्लों और माहेश्वरी चौहान, महिला स्कीट क्वालिफिकेशन मुकाबला (पहला दिन) : समय दोपहर 12.30 बजे से

* मनु भाकर, महिला 25 मीटर पिस्टल फाइनल मुकाबला : समय दोपहर 1:00 बजे से

2. गोल्फ

* शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर, पुरुष व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले (राउंड 3) मुकाबला : समय दोपहर 12:30 बजे से

3. तीरंदाजी

* दीपिका कुमारी बनाम मिशेले क्रोपेन (जर्मनी), महिला व्यक्तिगत (1/8 एलिमिनेशन) मुकाबला : समय दोपहर 1.52 बजे से

* भजन कौर बनाम डियांडा चोइरूनिसा (इंडोनेशिया), महिला व्यक्तिगत (1/8 एलिमिनेशन) मुकाबला : समय दोपहर 2.05 बजे से

3. सेलिंग

* विष्णु सरवनन, पुरुष डिंगी (रेस पांच ) मुकाबला : समय दोपहर 3.45 बजे से

* विष्णु सरवनन, पुरुष डिंगी (रेस छह ) मुकाबला : समय दोपहर 4.53 बजे से

* नेत्रा कुमानन, महिला डिंगी (रेस पांच ) मुकाबला :  समय शाम 5.55 बजे से

* नेत्रा कुमानन, महिला डिंगी (रेस छह ) मुकाबला :   समय शाम 7.03 बजे से

4.  मुक्केबाजी

* निशांत देव बनाम मार्को वेरडे (मैक्सिको), पुरुष 71 किग्रा क्वार्टर फाइनल मुकाबला : समय रात 12.18 बजे से

Leave a comment