Peris Olympics 2024: अविनाश साबले ने रचा इतिहास, 3000 मीटर स्टीपलचेज के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय, पढ़ें पूरी खबर

अविनाश साबले ने रचा इतिहास, 3000 मीटर स्टीपलचेज के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय, पढ़ें पूरी खबर, स्पोर्ट्स हिंदी न्यूज़, पेरिस ओलंपिक 2024, स्पोर्ट्स न्यूज़

Peris Olympics 2024: अविनाश साबले ने रचा इतिहास, 3000 मीटर स्टीपलचेज के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय, पढ़ें पूरी खबर 

भारतीय एथलीट अविनाश साबले ने Paris Olympics 2024 में इतिहास रच दिया। साबले 3000 मीटर स्टीपलचेज के फाइनल में पहुंचकर ये कारनामा करने वाले पहले भारतीय बन गए है। अब वह अपना फाइनल मुकाबला 8 अगस्त को खेलेंगे।

Peris Olympics 2024:  अविनाश साबले ने रचा इतिहास, 3000 मीटर स्टीपलचेज के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय, पढ़ें पूरी खबर

स्पोर्ट्स न्यूज़: पेरिस ओलंपिक 2024 में अब तक भारत ने कुल तीन ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। 10वें दिन भारत दो मैडल जीतने से चूक गया, लेकिन दिन का अंत बेहद ही शानदार तरीके से हुआ, भारतीय एथलीट अविनाश साबले ने मेंस 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में पांचवें स्थान पर रहकर फाइनल में जगह बना ली। साबले ये कारनामा करने वाले पहले भारतीय एथलीट भी बन गए हैं। बता दें नेशनल रिकॉर्ड होल्डर साबले ने दूसरी हीट में 8 मिनट 15.43 समय में क्वालिफाई किया। अब वह अपना फाइनल मुकाबला 8 अगस्त को खेलेंगे।

अविनाश ने बनाया रिकॉर्ड

Peris Olympics 2024:  अविनाश साबले ने रचा इतिहास, 3000 मीटर स्टीपलचेज के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय, पढ़ें पूरी खबर

भारतीय एथलीट की हीट को मोरक्कन एथलीट मोहम्मद टिंदौफ्ट ने टक्कर डेट हुए अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय 8:10.62 मिनट के साथ यह मुकाबला जीत लिया। भारतीय एथलीट अविनाश साबले ने हीट की शुरुआत बहुत ही शानदार तरीके से पहले स्थान पर रहते हुए की थी, लेकिन अंत तक केन्याई एथलीट अब्राहम किरीवोट ने उन्हें आसानी से पीछे कर दिया। जिसके बाद सबल धीरे-धीरे पांचवे स्थान पर खिसक गए, जो क्वालीफिकेशन के लिए आखरी स्थान था, लेकिन इस स्थान पर बरकरार रहते हुए भारतीय एथलीट ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

Peris Olympics 2024:  अविनाश साबले ने रचा इतिहास, 3000 मीटर स्टीपलचेज के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय, पढ़ें पूरी खबर

पेरिस ओलंपिक में आने से पहले अविनाश साबले ने 10वीं बार राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया था। बता दें पेरिस ओलंपिक से पहले साबले ने 7 जुलाई को पेरिस डायमंड लीग में करियर की सबसे बेहतरीन टाइमिंग 8:09.91 के साथ छठा स्थान हासिल किया था। यह इस इवेंट में साबले की करियर में पहली बार 8:10 मिनट से कम की रनिंग थी, क्योंकि वह आगामी प्रमुख इवेंट के लिए जमकर तैयारी कर रहे थे।

साबले 8 अगस्त को खेलेंगे फाइनल मुकाबला

Peris Olympics 2024:  अविनाश साबले ने रचा इतिहास, 3000 मीटर स्टीपलचेज के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय, पढ़ें पूरी खबर

भारतीय एथलीट अविनाश साबले ने पांचवें स्थान पर रहकर फाइनल मुकबले में जगह बनाई थी. उन्होंने अपनी दौड़ में काफी निरंतर बनाए रखी हैं। साबले अब 07 अगस्त की देर रात 1:13 बजे (8 अगस्त) को शानदार एक्शन में नजर आएंगे। बता दें  पिछले ओलंपिक (टोक्यो 2020) में भी उन्होंने भारत की ओर से प्रतिस्पर्धा कि, लेकिन वह फाइनल में पहुंचने से चूक गए। साबले ने उसके बाद से अपने खेल में सुधार करके कई बड़े रिकॉर्ड हासिल किए। जेकरि के मुताबिक साबले ने एशियन गेम्स में भारत के लिए गोल्ड मेडल भी जीता था, जो उनके उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि हैं।

 

Leave a comment