पटना-देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। आज से पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में 90-90 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि लागू हो गई है।
नई कीमतों के बाद दिल्ली में पेट्रोल ₹98.64 प्रति लीटर और डीजल ₹91.58 प्रति लीटर हो गया है। पिछले पांच दिनों में यह दूसरी बार है जब ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।











