फाइनलिस्सिमा 2026: मेसी बनाम यमाल, अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के कारण मैच हुआ रद्द

फाइनलिस्सिमा 2026 में मेसी और यमाल के बीच होने वाला हाईवोल्टेज मैच युद्ध के कारण रद्द कर दिया गया। अमेरिका-इजरायल और ईरान में तनाव के चलते आयोजकों ने
फाइनलिस्सिमा 2026: मेसी बनाम यमाल, अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के कारण मैच हुआ रद्द

2026 के फाइनलिस्सिमा के महामुकाबले में फुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेसी और उभरते स्टार लमीन यमाल आमने-सामने नहीं आ पाए। स्पेन और अर्जेंटीना के बीच कतर में आयोजित होने वाला था, लेकिन अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध और क्षेत्रीय अस्थिरता के कारण इसे रद्द कर दिया गया।

स्पोर्ट्स न्यूज़: 2026 के एडिशन का फाइनलिस्सिमा मैच Spain और Argentina के बीच खेला जाना था। हालांकि, मिडल ईस्ट में जारी युद्ध और सुरक्षा संबंधी परिस्थितियों के कारण इस महत्वपूर्ण मैच को रद्द कर दिया गया है। स्पेन और अर्जेंटीना का यह मुकाबला 27 मार्च को Qatar में आयोजित होना था, लेकिन युद्ध और क्षेत्रीय अस्थिरता के कारण आयोजकों ने इसे स्थगित करना आवश्यक समझा। इस रद्दीकरण से दोनों टीमों और फुटबॉल फैंस में निराशा है, क्योंकि यह टूर्नामेंट का एक बेहद प्रतीक्षित मैच था।

मुकाबला क्यों था खास?

फाइनलिस्सिमा 2026 स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला था। स्पेन ने 2024 में यूरो कप जीतकर अपनी ताकत दिखाई थी, जबकि अर्जेंटीना ने कोपा अमेरिका का खिताब जीतकर अपनी बढ़त बनाई थी। इस मैच में दुनिया के दो बड़े फुटबॉल सितारे आमने-सामने आने वाले थे।

  • लियोनेल मेसी – अर्जेंटीना के सुपरस्टार, जिन्होंने अधिकांश करियर FC Barcelona में खेला।
  • लमीन यमाल – स्पेन और बार्सिलोना के उभरते सितारे, जिनकी तकनीक और युवा ऊर्जा फैंस के बीच चर्चा का विषय रही।

यह मैच इसलिए भी खास था क्योंकि मेसी और यमाल का आमना-सामना पहली बार होने वाला था। फैंस इसे “ग्रेट मेसी बनाम बेबी मेसी” मुकाबला कहकर उत्साहित थे।

फाइनलिस्सिमा 2026: मेसी बनाम यमाल, अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के कारण मैच हुआ रद्द

राजनीतिक तनाव ने बिगाड़ी योजना

यूएफा और कतर की स्थानीय आयोजक समिति ने पहले कोशिश की कि मैच को आयोजित किया जा सके। लेकिन मध्य पूर्व में युद्ध के चलते कतर को मैच होस्ट करने के लिए सुरक्षित नहीं माना गया। पहले यह विकल्प आया कि मैच 27 मार्च को मैड्रिड के सैंटियागो बर्नब्यू स्टेडियम में 50-50 समर्थकों के साथ आयोजित किया जाए, लेकिन अर्जेंटीना ने मना कर दिया।

इसके बाद यह प्रस्ताव आया कि मैच को मैड्रिड और ब्यूनस आयर्स में दो लेग में कराया जाए, लेकिन दोनों पक्षों की सहमति नहीं बनी। अर्जेंटीना ने वर्ल्ड कप के बाद मैच रखने की इच्छा जताई, लेकिन स्पेन के पास कोई उपलब्ध तारीख नहीं थी। अंततः सभी विकल्पों पर सहमति न बनने के कारण मुकाबला रद्द करना पड़ा।

यूएफा ने मैच रद्द होने के बाद एक आधिकारिक स्टेटमेंट जारी किया। इसमें कहा गया कि “यूएफा और कतर की आयोजक समिति ने काफी चर्चा के बाद यह निर्णय लिया कि मौजूदा राजनीतिक स्थिति के कारण फाइनलिस्सिमा 2026 कतर में आयोजित नहीं किया जा सकता। हमने वैकल्पिक तारीखों और स्थानों पर भी विचार किया, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला।

Leave a comment