Federal Bank शेयर: एक्सिस डायरेक्ट ने दी BUY रेटिंग, 6-9 महीने में ₹290 तक का टारगेट

ब्रोकरेज एक्सिस डायरेक्ट ने Federal Bank को मिड-टू-लॉन्ग टर्म के लिए BUY रेटिंग दी। शेयर में 6-9 महीने में ₹263 से ₹290 तक का उछाल संभव है।
Federal Bank शेयर: एक्सिस डायरेक्ट ने दी BUY रेटिंग, 6-9 महीने में ₹290 तक का टारगेट

एक्सिस डायरेक्ट ने Federal Bank शेयर को मिड-टू-लॉन्ग टर्म निवेश के लिए BUY रेटिंग दी है। बैंक के मजबूत मार्जिन, सुधरी एसेट क्वालिटी और बढ़ते डिपॉजिट बेस के कारण 6-9 महीने में शेयर ₹290 तक पहुंच सकता है।

Federal Bank Share: भारतीय शेयर बाजार में हाल ही में उतार-चढ़ाव के बीच ब्रोकरेज हाउस एक्सिस डायरेक्ट ने प्राइवेट सेक्टर के फेडरल बैंक (Federal Bank) को मिड टू लॉन्ग टर्म निवेश के लिए चुना है। ब्रोकरेज ने कहा है कि बैंक के मजबूत मार्जिन, सुधरी हुई एसेट क्वालिटी और बढ़ते डिपॉजिट बेस के कारण आने वाले वर्षों में फेडरल बैंक की ग्रोथ दमदार रह सकती है।

सोमवार, 16 मार्च के ट्रेडिंग सेशन में फेडरल बैंक का शेयर करीब 2 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ। हालांकि एक्सिस डायरेक्ट ने स्टॉक पर BUY की सलाह दी है। रिपोर्ट के अनुसार, यह शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई से करीब 13 प्रतिशत डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है, जो निवेशकों के लिए एक अवसर भी हो सकता है।

₹290 का टारगेट प्राइस

एक्सिस डायरेक्ट ने फेडरल बैंक के शेयर के लिए 6-9 महीने का टारगेट प्राइस ₹290 रखा है। पिछले ट्रेडिंग सेशन शुक्रवार को यह शेयर ₹263 पर बंद हुआ था। इसका मतलब है कि मौजूदा भाव से निवेशकों को स्टॉक में करीब 10 प्रतिशत का उछाल देखने को मिल सकता है।

बैंक का 52 हफ्ते का हाई ₹301.75 रहा है और मौजूदा भाव के हिसाब से यह निवेशकों के लिए डिस्काउंट स्तर पर उपलब्ध है। ब्रोकरेज का मानना है कि शेयर में यह अंतर शॉर्ट टर्म निवेशकों के लिए खरीदारी का सही अवसर पेश कर सकता है।

नेट इंटरेस्ट मार्जिन और CASA में सुधार

एक्सिस डायरेक्ट की रिपोर्ट के अनुसार, फेडरल बैंक ने हाल ही की तिमाही में अपने नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) में अच्छा सुधार दिखाया है। बैंक अपनी लायबिलिटी स्ट्रक्चर को मजबूत कर रहा है और करंट अकाउंट व सेविंग अकाउंट (CASA) जमा बढ़ाने पर विशेष ध्यान दे रहा है।

एनालिस्ट का कहना है कि दिसंबर 2025 में हुई ब्याज दर कटौती का पूरा असर अभी कर्ज दरों में नहीं दिखा है। इसलिए नियर टर्म में बैंक अपने मार्जिन को स्थिर रखने की कोशिश करेगा। यह बैंक के निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत है।

एसेट क्वालिटी में सुधार

रिपोर्ट में कहा गया है कि मिड यील्ड वाले कर्ज में बढ़ोतरी के चलते क्रेडिट लागत थोड़ी बढ़ सकती है। हालांकि बेहतर ब्याज आय के कारण बैंक को संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी। बैंक ने वित्त वर्ष 2026 के लिए क्रेडिट लागत 55–60 बेसिस प्वाइंट के बीच रहने का अनुमान लगाया है, जो नियंत्रित स्तर पर है।

बैंक के फोकस वाले क्षेत्रों में कर्ज की मांग मजबूत बनी हुई है। इसके अलावा ब्लैकस्टोन की ओर से पूंजी निवेश से बैंक को विस्तार करने में मदद मिलेगी। बैंक का लक्ष्य वित्त वर्ष 2027 में लगभग 16 प्रतिशत की वृद्धि हासिल करना है और लंबे समय में नॉमिनल जीडीपी वृद्धि से 1.2–1.5 गुना तेज बढ़ने की योजना है।

लंबी अवधि में रिटर्न का अनुमान

एनालिस्ट का अनुमान है कि फेडरल बैंक की एसेट ऑन रिटर्न (RoA) वित्त वर्ष 2027–28 तक 1.3–1.4 प्रतिशत तक बढ़ सकती है। बेहतर मार्जिन, मजबूत डिपॉजिट बेस और स्थिर एसेट क्वालिटी के कारण बैंक लंबी अवधि में निवेशकों को अच्छा रिटर्न दे सकता है।

Leave a comment